पुराने इमोजी से हो गए हैं बोर तो खुद बनाएं अपनी इमोजी, ये है तरीका

amarujala.com- Written by : प्रदीप पाण्डेय
Sat, 15 Apr 2017 01:52 PM IST
विज्ञापन
How to Create Your Own Emoji
इमोजी

    आप सोशल मीडिया यूज रहे हों और इमोजी इस्तेमाल ना कर रहे हों। ऐसा शायद ही मुमकिन है। आजकल सोशल मीडिया में टेक्स्ट से ज्यादा इमोजी का यूज हो रहा है और यह है भी मजेदार। इसके जरिए आप अपनी बात आसानी और एक छोटी सी इमेज के जरिए रख देते हैं। अभी तक आप तमाम इमोजी यूज कर रहे हैं, लेकिन आज के बाद आप खुद की इमोजी यूज करेंगे। चलिए बताते हैं।

    emoji
    emoji

    खुद की इमोजी Bitmoji ऐप से बनाएं

    इमोजी बनाने के लिए Bitmoji बहुत ही लोकप्रिय और सबसे ज्यादा यूज होने वाला ऐप है। इस ऐप के जरिए आपनी फोटो से शानदार और फनी इमोजी बना सकते हैं। इसमें तमाम स्टिकर के जरिए अवतार बना सकते हैं। इसमें बॉडी टाइप, हेयर स्टाइलस, आईब्रो शेप जैसे कई सारे स्टिकर हैं। इसे आप एंड्रॉयड फोन में प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

    emoji
    emoji

    Emoji Makerसे बनाएं इमोजी

    मोजी मेकर भी इमोजी बनाने के लिए एक बढ़िया ऐप है। मोजी में दिए गए फीचर कमाल के हैं जो इमोजी को बेहतर बनाते हैं। यदि आप एंड्रॉयड यूजर हैं तो प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें