50 पासवर्ड के झंझट से मिलेगी मुक्ति, वेबसाइट के लिए भी पासवर्ड होगा आपका चेहरा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 12 Apr 2018 09:54 AM IST
Your password for websites login will be your face soon
face unlock

    अगर आपको भी बहुत सारे पासवर्ड याद रखने में परेशानी होती है। आप बार-बार पासवर्ड भूल जाते हैं तो आपके लिए यह अच्छी खबर है। जल्द ही आपको पासवर्ड याद रखने के झंझट से निजात मिल जाएगा। टेक कंपनियां अब वेब पासवर्ड के लिए फेस अनलॉक फीचर का इस्तेमाल करने वाली है।

    कई देशों में इसकी टेस्टिंग भी चल रही है। इसी कड़ी में FIDO Alliance और W3C नाम की दो कंपनियों ने अपनी वेबसाइट पर लॉगिन के लिए फेस अनलॉक फीचर का इस्तेमाल करना शुरू भी कर दिया है।

    इसका मतलब है कि आप किसी भी वेबसाइट पर अपने लैपटॉप या वेब कैम वाले कंप्यूटर से FIDO ऑथेंटिकेशन के जरिए लॉगिन कर सकते हैं। बता दें कि यह फीचर फिलहाल मॉजिला फायरफॉक्स ब्राउजर को सपोर्ट कर रहा है। जल्द ही इसे गूगल क्रोम और माइक्रोसॉफ्ट एज के लिए जारी किया जाएगा। वहीं ओपेरा ब्राउजर के लिए भी इस पर काम चल रहा है।

    यह साइट फेशियल रिकॉग्निशन फीचर का इस्तेमाल करते हुए कुछ वेबसाइट्स पर लॉगिन करवाती है, हालांकि भारत में यह सर्विस अभी शुरू नहीं हुई है। वैसे यह फीचर सभी के लिए उपलब्ध हो जाए तो लोगों को काफी सहूलियत होगी और पासवर्ड चोरी होेने का डर भी नहीं रहेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें