AI Avtar: अब आपकी जगह एआई अवतार करेगा मीटिंग, आप करिए मौज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 06 Jun 2024 02:34 PM IST
सार

अब आपकी जगह मीटिंग में आपका एआई अवतार शामिल हो सकता है और आप मजे में अपना काम कर सकते हैं। अब किसी यूजर का एआई अवतार भी उसकी जगह किसी मीटिंग में शामिल हो सकता है, हालांकि मीटिंग में शामिल होने से पहले एआई अवतार को ट्रेंड किया जाएगा।

Your AI avatars will attend meetings on your behalf in future
AI Avtar - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    जरा सोचिए कि आपने किसी दिन के लिए कोई खास प्लानिंग की हो और उसी समय पर आपके बॉस का कॉल आए और आपसे कहा जाए कि आज एक जरूरी मीटिंग है और आपका उसमें शामिल होना बहुत जरूरी है। अब आपका मूड को खराब होगा, क्योंकि आपकी प्लानिंग किसी और चीज के लिए पहले से ही थी। अब इस समस्या का समाधान हो गया है। अब आपकी जगह मीटिंग में आपका एआई अवतार शामिल हो सकता है और आप मजे में अपना काम कर सकते हैं।

    यह सब जूम मीटिंग एप पर संभव होने वाला है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप जूम के सीईओ ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि अब किसी यूजर का एआई अवतार भी उसकी जगह किसी मीटिंग में शामिल हो सकता है। इन अवतार को पहले यूजर के मीटिंग एजेंडा और पहले के कंटेंट को लेकर ट्रेंड किया जाएगा। सीईओ ने आगे कहा कि आने वाले समय में एआई अवतार मीटिंग में इंसानों की जगह ले लेंगे।

    उन्होंने कहा कि अगले 5-6 साल में 90 फीसदी काम एआई के जरिए ही होंगे। आज हम और आप ऑनलाइन बात कर रहे हैं लेकिन कल मेरी जगह आपसे मेरा एआई अवतार बात कर रहा होगा। इस कदम से लोगों का वर्क लाइफ बैलेंस बेहतर होगा। जूम जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म में कई सारे एआई फीचर को जोड़ने जा रहा है जिसके बाद ऑटोमैटिक ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा स्मार्ट शेड्यूल का भी फीचर मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें