शाओमी एमआई ए1 को एंड्रॉयड ओरियो 8.0 का अपडेट मिलना शुरू

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 01 Jan 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi rolling out the stable Android Oreo update for the Mi A1 phone
Xiaomi Mi A1

    Xiaomi ने अपने नए स्मार्टफोन Mi A1 के लिए एंड्रॉयड ओरियो 8.0 का अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि 15 हजार रुपये के रेंज में यह पहला एंड्रॉयड फोन है जिसे एंड्रॉयड ओरियो मिलना शुरू हो गया है।

    साथ ही बता दें कि एमआई ए1 के लॉन्चिंग के दौरान ही कंपनी ने कहा था कि 31 दिसंबर 2017 के बाद से फोन को एंड्रॉयड ओरियो का अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा। हालांकि सभी यूजर्स को एक साथ अपडेट फिलहाल नहीं मिल रहा है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः न्यू ईयर पर ठप पड़ गया व्हॉट्सऐप, ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा #whatsappdown

    एमआई ए1 को मिलने वाले ओरियो अपडेट के साथ दिसंबर के लिए सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेगा। अपडेट की साइज कम-से-कम 1 जीबी होगी। ऐसे में वाई-फाई से ही अपडेट करें। वैसे तो अपडेट के लिए नोटिफिकेशन मिलेगा लेकिन आप सेटिंग्स में जाकर भी अपडेट चेक कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें