न्यू ईयर पर ठप पड़ गया व्हॉट्सऐप, ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा #whatsappdown

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Mon, 01 Jan 2018 09:58 AM IST
WhatsApp Stopped working on New Year 2018, People React on Twitter
whatsapp server down

    दुनिया की सबसे बड़ी मैसेजिंग ऐप व्हॉट्सऐप के लिए साल 2018 की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रात में जब बड़ी संख्या में लोगों ने अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को हैप्पी न्यू ईयर विश करने के लिए व्हॉट्सऐप का रुख किया तो यह लोड नहीं थाम सका। व्हॉट्सऐप काफी देर तक डाउन रहा।

    जानकारी के मुताबिक, रात 12.20 बजे के बाद व्हॉट्सऐप का सर्वर डाउन हो गया। इसकी वजह से करीब 1 घंटे तक व्हॉट्सऐप ने काम नहीं किया। हालांकि रात करीब 1.10 पर व्हॉट्स एप ने फिर से काम करना शुरू कर दिया।

    ट्विटर पर करने लगा ट्रेंड

    WhatsApp
    WhatsApp

    ऐसा क्यों हुआ उसकी असल वजह सामने नहीं आई है। हालांकि माना जा रहा है कि एक साथ ज्यादा लोगों के इस्तेमाल करने के कारण व्हॉट्सऐप उसका लोड थाम नहीं पाया। व्हॉट्सऐप बंद होने के बाद लोगों ने ट्विटर पर अपना गुस्सा जाहिर किया और #whatsappdown हैसटेग ट्रेंड करने लगा।

    आगे देखिए यूजर्स की प्रतिक्रिया-

    और पढ़ें...