आज से शुरू हो रही है शाओमी की एनिवर्सरी सेल, सिर्फ 4 रुपये में मिलेगा रेडमी नोट 5 प्रो

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 10 Jul 2018 11:25 AM IST
Xiaomi 4th Mi Anniversary Sale to Begin on July 10, buy redmi note 5 pro at Rs 4 only
Xiaomi 4th Mi Anniversary Sale

    भारत में पूरी तरह से अपनी पैठ बना चुकी शाओमी आज यानि 10 जुलाई को अपनी चौथी सालगिरह मना रही है। इस खास मौके पर कंपनी ने सेल का आयोजन भी किया है। एमआई की एनिवर्सरी सेल 10 से 12 जुलाई तक चलेगी। इस सेल में ग्राहकों को सिर्फ 4 रुपये में शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो समेत एमआई स्मार्ट टीवी, रेडमी वाय2, एमआई बैंड खरीदे जा सकेंगे।

    इसके अलावा कई अन्य प्रोडक्ट्स पर भारी छूट भी मिलेगी। साथ ही इंस्टेंट डिस्काउंट और कैशबैक के लिए कंपनी ने एसबीआई, पेटीएम और मोबीक्विक के साथ साझेदारी की है। इस सेल में एसबीआई क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा लेकिन इसके लिए कम-से-कम 7,500 रुपये की खरीदारी होनी चाहिए। इसी तरह से 8,999 रुपये की खरीदारी पर पेटीएम 500 रुपये का कैशबैक देगा और मोबिक्विक कुछ शर्तों के साथ 25 फीसदी का कैशबैक देगा।

    4 रुपये में कैसे मिलेगा रेडमी नोट 5 प्रो ?

    10 से 12 जुलाई तक हर रोज शाम 4 बजे 4 रुपये वाली फ्लैश सेल का आयोजन होगा। इस दौरान आप सिर्फ 4 रुपये में रेडमी वाय1, रेडमी वाय2, एमआई स्मार्ट टीवी (55 इंच), एमआई बॉडी कंपोजिशन स्केल, रेडमी नोट 5 प्रो और एमआई बैंड खरीद सकेंगे।

    इसके अलावा कंपनी कई सारे प्रोडक्ट्स पर भारी छूट भी दे रही है। जैसे- शाओमी एमआई मिक्स 2 को 27,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा जबकि इसकी कीमत 29,999 रुपये है। इसके अलावा एमआई मैक्स 2 को 14,999 रुपये में, ट्रैवल बैकपैक को 1,899 रुपये में, मी ईयरफोन्स 649 रुपये में, एमआई बैंड 2 को 1,599 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें