Social Media का इस्तेमाल आपको बना सकता है मानसिक रोगी, समय रहते संभल जाएं

डिजिटल के दौर में लोग सबसे ज्यादा व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया एप का इस्तेमाल करते हैं। अधिकतर यूजर्स को इन प्लेटफॉर्म पर फोटो और वीडियो केंटेंट को शेयर करने का सपोर्ट मिला हैं। यही वजह है कि लोग इन एप्स पर अपना ज्यादा-से-ज्यादा समय गुजारते हैं। लेकिन सोशल मीडिया को लेकर रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। तो चलिए जानते हैं इस रिपोर्ट के बारे में...
रिपोर्ट के मुताबिक, जो यूजर्स सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, वह मानसिक रोग की चपेट में आ चुके हैं। व्हाट्सएप, फेसबुक ही नहीं टिकटॉक जैसे एप ने भी युवाओं को मनोरोगी बनाया हैं। वहीं, विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यूजर दो घंटे से ज्यादा सोशल मीडिया पर समय बिताता है, तो उसे दिमागी विकार हो सकता है।
एम्स के डॉक्टर यतन पाल ने कहा है कि लोगों को वेब सीरीज, गेमिंग और पैसा कमाने वाले सोशल मीडिया एप्स बहुत बीमार बना रहे हैं। साथ ही लोगों में अवसाद और भूलने की बीमारी देखने को मिली हैं। वहीं, 14 से लेकर 24 वर्ष की आयु वाले युवा दिमागी रोग से ग्रस्त हो रहे हैं।
रिसर्चर्स का मानना है कि सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट पर लाइक और कमेंट ना मिलने का सीधा असर लोगों पर पड़ता हैं। इसके साथ ही यूजर्स पर भावनात्मक बोझ भी पड़ता हैं।
इस खास दिन पर WHO की तरफ से मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या रोकथाम के कार्यों को प्रोत्साहन दिया जाता हैं। हर वर्ष करीब आठ लाख लोग आत्महत्या करते हैं। वहीं, एक रिपोर्ट में पाया गया है कि 21वीं सदी में आए बदलाव के कारण से लोग मानसिक रोग से ग्रस्त हैं।
- Reliance Jio यूजर्स को देना होगा मात्र दो महीने के लिए चार्ज, पढ़ें इससे जुड़ी पांच खास बातें
- भारत में 5G का डेमो करेगी Huawei, सरकार ने दी मंजूरी
- Amazon Alexa से कर सकेंगे हिंदी और हिंग्लिश भाषा में बात, ऐसे करें नए फीचर का उपयोग
- Jio ने दिवाली पर दिया झटका, दूसरे नेटवर्क पर बात करने के लिए देने होंगे पैसे, कराना होगा रिचार्ज