Washing Machine: वाशिंग मशीन की क्षमता Kg में क्यों मापते हैं? कहीं आप भी इसे मशीन का वजन तो नहीं समझते!

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sat, 03 May 2025 07:22 AM IST
सार

Why Washing Machine Capacity Is Measured In Kilogram: अगर आपके मन में भी यही सवाल है कि वाशिंग मशीन की कैपेसिटी आखिर किलोग्राम में क्यों लिखी होती है, तो चलिए इस कंफ्यूजन को दूर करते हैं।

विज्ञापन
why washing machine capacity is measured in kilograms and not in litres know facts
वाशिंग मशीन - फोटो : AI

    विस्तार

    आज के दौर में वाशिंग मशीन हर घर की जरूरत बन चुकी है। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि मशीन के बॉक्स या बॉडी पर लिखा “5kg”, “7.5kg” या “10kg” का मतलब क्या होता है? बहुत से लोग इसे मशीन का वजन समझ लेते हैं, लेकिन सच्चाई कुछ और ही है।

    अगर आपके मन में भी यही सवाल है कि वाशिंग मशीन की कैपेसिटी आखिर किलोग्राम में क्यों दी जाती है, तो चलिए इस कंफ्यूजन को दूर करते हैं।

    विज्ञापन
    वाशिंग मशीन
    वाशिंग मशीन - फोटो : AI

    क्या है वॉशिंग मशीन की ‘कैपेसिटी’?

    जब आप किसी वॉशिंग मशीन पर “7kg वॉशर” लिखा देखते हैं, तो इसका सीधा मतलब है कि वह मशीन एक बार में 7 किलोग्राम सूखे कपड़े धोने की क्षमता रखती है। यह आंकड़ा मशीन के वज़न को नहीं बल्कि इसमें एक बार में डाले जाने वाले कपड़ों के अधिकतम भार को दर्शाता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ध्यान देने वाली बात यह है कि यह भार सूखे कपड़ों का होता है, ना कि गीले कपड़ों का। क्योंकि जब कपड़े पानी में भीगते हैं तो उनका वजन बढ़ जाता है, और मशीन को उसी अनुसार डिजाइन किया जाता है कि वह गीले कपड़ों का भी आसानी से भार सह सके।

    क्यों होती है 'kg' में माप?

    अब बात करते हैं कि इस क्षमता को किलोग्राम में ही क्यों मापा जाता है? दरअसल, कपड़े एक ठोस मटेरियल होते हैं और घरेलू उपयोग में किलो एक आम मापदंड है। इससे ग्राहक को आसानी से अंदाजा हो जाता है कि वह कितने लोगों के कपड़े एक बार में धो सकते हैं।

    वाशिंग मशीन
    वाशिंग मशीन - फोटो : AI

    उदाहरण के तौर पर, 5 किलो वॉशर में 1-2 लोगों के कपड़े धोए जा सकते हैं, जबकि 7-8 किलो का वॉशर एक बार में 3-4 लोगों के कपड़े आसानी से धो सकता है। वहीं, 10 किलो के वॉशर में 5 या उससे अधिक लोगों के कपड़े एक बार में धोए जा सकते हैं। इससे उपभोक्ता को अपनी जरूरत के हिसाब से सही मशीन चुनने में आसानी होती है।

    कई लोग करते हैं ये आम गलती

    अक्सर देखा गया है कि कुछ लोग इसे मशीन का वजन समझ लेते हैं और भ्रमित हो जाते हैं। जबकि सच्चाई यह है कि मशीन खुद तो 30-40 किलो या उससे ज्यादा की होती है, लेकिन उस पर लिखा “7kg” असल में उसकी धोने की कैपेसिटी होती है।

    इसलिए अगली बार जब आप वॉशिंग मशीन खरीदने जाएं, तो यह समझें कि मशीन की क्षमता कितनी है और वह आपके परिवार के हिसाब से पर्याप्त है या नहीं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें