जानकारी: क्या है वर्चुअल रियलिटी और कैसे करें इस्तेमाल, सबकुछ जानें
वर्चुअल रियलिटी अब काफी पोपुलर हो गया है। हर कोई इसे खरीदना और उपयोग करना चाहता है, लेकिन कम ही लोगों को इसके बारे में पूरी जानकारी है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको वर्चुअल रियलिटी के बारे में विस्तार से बताएंगे।

विस्तार
वर्चुअल रियलिटी (वीआर) का तो आपने नाम सुना ही होगा। आप घर पर बैठे हैं और अहसास हो रहा हो कि आप उस जगह पर मौजूद हैं, जहां घटना हो रही है। वीआर एक ऐसी ही तकनीक है, जो आपको हकीकत के करीब ले जाती है। वर्चुअल रियलिटी अब काफी पोपुलर हो गया है। हर कोई इसे खरीदना और उपयोग करना चाहता है, लेकिन कम ही लोगों को इसके बारे में पूरी जानकारी है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको वर्चुअल रियलिटी के बारे में विस्तार से बताएंगे।
वर्चुअल रियलिटी को कंप्यूटर और सॉफ्टवेयर द्वारा बनाया जाता है, जिसमें आप इसका हिस्सा बन जाते हैं। वीआर हेडसेट आपको घर बैठे ही अलग दुनिया की सैर कराने में सक्षम है। इस डिवाइस के माध्यम से आपको गेमिंग और एप्लिकेशन में बेहद ही अलग अहसास होगा। इसमें आप जहां सिर घुमाते हैं, वहीं तस्वीर दिखाई देती है। वीआर में साउंड और मोशन के हिसाब से भी डिस्प्ले अपनी सेटिंग्स बदलता है। वीआर में वीडियो के लिए खास तरह के 360 डिग्री वाले कैमरे से फिल्मांकन किया जाता है। अगर आप अब तक रोलर कोस्टर पर नहीं बैठे हैं, मगर उसका आनंद लेना चाहते हैं, तो वीआर हेडसेट आपके इस सपने को पूरा कर सकता है। इसके अलावा गेमिंग का इस्तेमाल करते हुए आप एफ-1 कार चला सकते हैं।
- वीआर हेडसेट कंसोल परःसीधे वीआर हेडसेट का उपयोग करने के लिए आप गेमिंग कंसोल से इसे कनेक्ट कर सकते हैं। इसके बाद आप किसी इवेंट को लाइव देखने के अलावा गेमिंग का भी आनंद ले सकते हैं।
- स्मार्टफोन स्क्रीन परःआजकल मोबाइल वीआर हेडसेट काफी लोकप्रिय हैं। इन्हें आप स्मार्टफोन पर फिट कर मोबाइल पर ही वर्चुअल रियलिटी का आनंद लेते हुए गेमिंग या वीडियो देख सकते हैं। स्मार्टफोन पर वीआर हेडसेट का इस्तेमाल करने के लिए अलग से वीआर गेम और एप्लिकेशन उपलब्ध होते हैं, जिन्हें डाउनलोड करना होता है।
- जरूरी बात: तेजी से खत्म हो रही स्मार्टफोन की बैटरी? ये टिप्स बढ़ा देंगे फोन की बैटरी लाइफ
- काम की बात: फोन से डिलीट हो गई हैं तस्वीरें तो परेशान ना हों, इन तीन तरीके से मिल सकते हैं वापस
- अलर्ट: बैंक से आया कॉल और महिला के खाते से निकल गए 5.24 लाख रुपये, आप ऐसे रहें सुरक्षित
- UN: एआई पर भारतीय टेक दिग्गजों की सलाह मानेगी दुनिया, नए वैश्विक सलाहकार निकाय में तीन भारतीयों का चुनाव