काम की बात: इन्वर्टर एसी क्या होता है? क्या एसी में इन्वर्टर का मतलब होता है जो बैटरी इन्वर्टर में होता है?
क्या वाकई एसी में कोई इन्वर्टर होता है?" और "इन्वर्टर एसी सामान्य एसी से अलग कैसे होता है?" आइए इस लेख में हम विस्तार से और सरल भाषा में समझते हैं कि एसी में इन्वर्टर का क्या मतलब होता है और यह तकनीक वास्तव में कैसे काम करती है।

विस्तार
आजकल जब भी कोई नया एसी (AC) खरीदने जाता है, तो "इन्वर्टर एसी" शब्द सबसे पहले सुनाई देता है। विक्रेता बताते हैं कि इन्वर्टर एसी बिजली की बचत करता है, ज्यादा कूलिंग देता है और लंबे समय तक चलता है, लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है "क्या वाकई एसी में कोई इन्वर्टर होता है?" और "इन्वर्टर एसी सामान्य एसी से अलग कैसे होता है?" आइए इस लेख में हम विस्तार से और सरल भाषा में समझते हैं कि एसी में इन्वर्टर का क्या मतलब होता है और यह तकनीक वास्तव में कैसे काम करती है।
इन्वर्टर एसी एक ऐसी तकनीक पर आधारित होता है जो कंप्रेसर की स्पीड को कंट्रोल करती है। इसमें बिजली का एक इन्वर्टर सर्किट लगाया जाता है, जो एसी को डीसी में और फिर डीसी को जरूरत के मुताबिक दोबारा एसी में बदलता है।
इस तकनीक के जरिए कंप्रेसर की गति को घटाया-बढ़ाया जा सकता है। इसका मतलब ये है कि जब कमरे की कूलिंग पूरी हो जाती है, तो इन्वर्टर एसी कंप्रेसर को बंद नहीं करता, बल्कि उसकी स्पीड कम कर देता है जिससे बिजली की बचत होती है।
यहां "इन्वर्टर" शब्द आम इन्वर्टर (जो पावर कट में बैटरी से बिजली देता है) से बिलकुल अलग है। एसी में जो "इन्वर्टर" होता है, वह एक इलेक्ट्रॉनिक सर्किट होता है, जो बिजली को मैनेज करने का काम करता है न कि बैकअप देने का। इसलिए हां, इन्वर्टर एसी में वास्तव में एक इन्वर्टर सर्किट होता है, जो एसी की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है, लेकिन वह घरेलू इन्वर्टर जैसा नहीं होता।
- Samsung: सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया नया 5जी स्मार्टफोन, मिलेंगे कई सारे एआई फीचर्स
- Facebook: फेसबुक पर केरल के वित्त मंत्री ने ठोका मुकादमा, 'गलत मेडिकल क्लेम' का है आरोप
- Auto Scroll: इंस्टाग्राम में अब स्क्रॉल करने का भी झंझट खत्म, अब और आराम से रील देखते रहो!
- WhatsApp Ads: व्हाट्सएप में दिखने लगे विज्ञापन, प्रमोटेड चैनल के दिखने लगे एड