वोडाफोन आइडिया का बड़ा फैसला, कस्टमर केयर के लिए जारी किया WhatsApp नंबर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 01 May 2020 06:36 PM IST
VODAFONE IDEA OFFERS CUSTOMER SERVICE ON WHATSAPP THROUGH VIRTUAL AGENT VIC
vodafone idea - फोटो : amar ujala

    लॉकडाउन के बीच तमाम इलेक्ट्रॉनिक और बड़ी कंपनियों की कस्टमर केयर सेवा बंद है, लेकिन इसी बीच वोडाफोन आइडिया ने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए कस्टमर केयर सेवा के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। इसके अलावा कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के सपोर्ट के साथ कस्टमर केयर चैटबॉट भी शुरू किया है जो कि कंपनी की वेबसाइट, माय वोडाफोन एप और माय आइडिया एप पर उपलब्ध है।

    वोडाफोन आइडिया ने यह सेवा ORISERVE की मदद से शुरू की है। एआई चैटबॉट और व्हाट्सएप के जरिए वोडाफोन आइडिया के ग्राहक बिल पेमेंट, रिचार्ज, डाटा बैंलेंस की जानकारी के साथ-साथ अपनी समस्या को लेकर भी सवाल कर सकते हैं। एआई आधारित यह सेवा 24x7 है।

    इस नई सेवा पर वोडाफोन आइडिया के मुख्य टेक्नोलॉजी ऑफिसर विशाल वोरा ने कहा, 'हम वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) में अपने ग्राहकों को जोड़े रखने और डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करके बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे डिजिटल फर्स्ट एप्रोच के अनुरूप, हम अपने ग्राहकों की मदद के लिए प्रौद्योगिकी आधारित सेवाएं पेश कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हमारी नई सेवा से ग्राहकों को काफी मदद मिलेगी।'

    कस्टमर केयर सेवा का लाभ लेने के लिए वोडाफोन के ग्राहकों को9654297000पर व्हाट्सएप मैसेज भेजना होगा और आइडिया के ग्राहकों को7065297000पर मैसेज भेजना होगा। बता दें कि वोडाफोन आइडिया व्हाट्सएप नंबर पर कस्टमर केयर सेवा देने वाली देश की पहली टेलीकॉम कंपनी बन गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें