Google की इन बातों का हमेशा रखें ध्यान, नहीं होंगे ऑनलाइन फ्रॉड और हैकिंग के शिकार

तकनीक के इस दौर में अधिकतर लोग कैब से लेकर एयर टिकट तक बुक करने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सहारा ले रहे हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड और हैकिंग के मामले भी तेजी बढ़े हैं। ऐसे में सतर्क रहना बहुत जरूरी है। तो आज हम आपको गूगल के उन खास सुझावों के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपनी निजी जानकारी को सुरक्षित रख सकेंगे। आइए जानते हैं...

पासवर्ड मैनेजर का लें सहारा
गूगल के हिसाब से, एक औसत व्यक्ति 120 से अधिक पासवर्ड को मैनेज करने में परेशान रहता है। कई बार उसे पासवर्ड रीसेट करना पड़ता है। ऐसे में पासवर्ड मैनेजर की आपकी मदद कर सकता है। पासवर्ड मैनेजर मजूबत पासवर्ड बनाने के अलावा पासवर्ड को याद रखने में भी आपकी मदद करता है।

अकाउंट की सुरक्षा होगी मजबूत
यह सुनिश्चित करें कि आपका मोबाइल नंबर या ईमेल पता आपके खाते से जुड़ा हुआ हो। यह इसलिए क्योंकि किसी संदिग्ध गतिविधि में आपके मोबाइल नंबर पर आपको अलर्ट मिलेगा। ऐसे में जीमेल या किसी अन्य अकाउंट में मोबाइल नंबर जरूर जोड़ें।