Videocon D2h और DishTV के ग्राहकों को 2 महीने का सब्सक्रिप्शन मिलेगा मुफ्त, ऐसे उठा सकते है लाभ

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 24 Sep 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
Videocon D2h Offers 2 Months Free Subscription On Long Term Plans
d2h - फोटो : d2h

    वीडियोकॉन (Videocon D2h) और डिश टीवी (DishTV) अपने ग्राहकों को लॉन्ग टर्म प्लान पर 2 महीने का अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन दे रही हैं। ग्राहकों ये बेनेफिट्स 10 महीने के रिचार्ज पर मिलेंगे। इसके साथ ही ग्राहकों को 6 महीने के प्लान पर भी लाभ दिया जाएगा। दोनों कंपनियां लंबे समय से एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती आ रही हैं। वहीं, अगले हफ्ते डिश टीवी मेजिक स्टिक को भी लॉन्च करेगा।

    डिश टीवी अपने ग्राहकों को 10 महीने के रिचार्ज पर 2 महीने का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देगा। इसका मतलब है कि यूजर्स साल भर डिश टीवी की सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। वही दूसरी तरफ वीडियोकॉन भी अपने यूजर्स को 6 माह के रिचार्ज पर 1 महीने की सब्सक्रिप्शन दे रही है। इसके अलावा कंपनी के ग्राहकों को 10 महीने के रिचार्ज पैक पर भी 2 महीने का सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। आपको बता दें कि वीडियोकॉन और डिश टीवी के ग्राहक इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

    विज्ञापन

    डीटीएच कंपनी डिश टीवी (DishTv) जल्द ही एंड्रॉयड सेट अप बॉक्स लाने की तैयारी में है। डिश टीवी के इस कदम से मनोरंजन के क्षेत्र में बड़ा बदलाव होगा। इसके साथ ही यूजर्स अपने टीवी पर एचडी क्वालिटी के वीडियो और टीवी शोज का लुत्फ उठा सकेंगे। वहीं, कंपनी अपनी खास सेवाओं से दूसरी डीटीएच कंपनियों को कड़ी टक्कर देगी। सूत्रों की मानें तो कंपनी इस सेट टॉप बॉक्स से प्रीमियम ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश करेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    डिश टीवी की इस सर्विस का सीधा मुकाबला टाटा स्काई बिंज और एयरटेल एक्सट्रीम से होगा। बता दें कि टाटा स्काई बिंज के तहत कंपनी ने अमेजन के साथ साझेदारी की है और ग्राहकों को इसके साथ अमेजन फायर स्टिक का सपोर्ट मिलता है। साथ ही ग्राहकों को अमेजन प्राइम का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें