Samsung ने दिग्गज टेक कंपनी Huawei का उड़ाया मजाक, जानें वजह

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 23 Sep 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
Samsung Mocks Huawei For Google Apps And Service
huawei - फोटो : blog.allo.ua

    चीन की दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे (Huawei) ने कुछ दिनों पहले हुवावे मेट 30 सीरीज को लॉन्च किया था। वहीं, हुवावे मेट 30 सीरीज के डिवाइसेज ने सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइन-अप को कड़ी टक्कर दी है। लेकिन हुवावे मेट 30 सीरीज के डिवाइस में यूजर्स को अमेरिका और चीन के बीच चलते ट्रेड वॉर (Trade War) के कारण गूगल के एप्स का सपोर्ट नहीं मिलेगा। वहीं, हुवावे मेट 30 सीरीज के फोन कंपनी के बनाए गए प्लेटफॉर्म पर काम कर रहे हैं।

    दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी सैमसंग (Samsung) ने हुवावे का मजाक उड़ाते हुए लेटिन अमेरिका में कई प्रमोशनल मेल्स जारी किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग ने यूजर्स को गूगल की तरफ से दी जा रही सेवाओं का लुफ्त उठाने के लिए कहा है। मेल में सैमसंग ने मजाक उड़ाते हुए कहा है कि हुवावे मेट 30 सीरीज के यूजर्स गूगल फोटो, गूगल मैप्स, यूट्यूब, गूगल प्ले स्टोर और क्रोम का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। वही दूसरी तरफ कोरियाई कंपनी नोट 10 के उपभोक्ताओं को 4 महीने का यूट्यूब एक्सेस दे रही है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें : आ रहा है सेल्फी का अपग्रेड वर्जन Slofie, जानें कैसे करता है काम

    आपको बता दें कि इससे पहले हुवावे ने सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 सीरीज को लेकर बड़ी बात कही थी। कंपनी के मुख्य अधिकारी रिचर्ड यू ने कहा था कि गैलेक्सी नोट 10 का लुक काफी हद तक पुराने पी30 सीरीज से मिलता है। इसके बाद से ही दोनों कंपनियों के बीच खींचतान चल रही है।हुवावे और सैमसंग दोनों ही कंपनियां ग्लोबल लेवल पर एक दूसरे को कड़ी चुनौती देती रही हैं। हालांकि चीनी टेक कंपनी ने हुवावे मेट 30 सीरीज स्मार्टफोन को यूरोपियन बाजार में नहीं उतारा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें