Twitter का बड़ा एलान, अपने प्लेटफॉर्म से हटाएगा नस्लभेदी शब्द
- ट्विटर कोडिंग लैंग्वेज में मास्टर, स्लेव और ब्लैकलिस्ट शब्द का नहीं करेगा इस्तेमाल
- अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लायड की मौत के बाद कंपनी ने लिया फैसला
- हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने अपने प्रोडक्ट का बदला नाम

विस्तार
पुलिस हिरासत में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लायड की मौत के बाद से अमेरिका समेत यूरोपीय देशों में 'ब्लैक लाइव्स मैटर' अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को ध्यान में रखते हुए माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) ने अपने प्लेटफॉर्म से नस्लभेदी शब्दों को हटाने का एलान किया है। अब कंपनी अपनी कोडिंग लैंग्वेज से मास्टर, स्लेव और ब्लैकलिस्ट शब्द का इस्तेमाल नहीं करेगी। बता दें कि इससे पहले भारतीय कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने सौंदर्य उत्पाद ब्रांड 'फेयर एंड लवली से 'फेयर' शब्द हटाकर उसका नाम 'ग्लो एंड लवली' कर दिया था।
ट्विटर की इंजीनियरिंग टीम ने ट्वीट कर कहा है कि शब्द बहुत मायने रखते हैं। हम अपनी कोडिंग से लेकर दस्तावेजों तक में उपयोग होने वाली भाषा को सहज बनाएंगे। इसके तहत whitelist को allowlist से बदल दिया जाएगा, जबकि master/slave' को 'leader/follower से बदला जाएगा। इसके अलावा ब्लैकलिस्ट की जगह डीनाएलिस्ट शब्द इस्तेमाल किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च किया आत्मनिर्भर भारत इनोवेशन चैलेंज, मिलेगा 20 लाख तक का इनाम
फेयर एंड लवली ने बदला अपना नाम
हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) ने बीते गुरुवार को को अपने सौंदर्य उत्पाद ब्रांड 'फेयर एंड लवली से 'फेयर' शब्द हटाकर उसका नाम 'ग्लो एंड लवली' कर दिया। बता दें कि अमेरिका समेत यूरोपीय देशों में 'ब्लैक लाइव्स मैटर' आंदोलन के जोर पकड़ने के बाद कंपनी ने अपने ब्रांड का नाम बदलने पर विचार करने की बात कही थी। बहरहाल, ब्रांड का नाम बदले जाने पर कंपनी ने कहा है कि उसने अपनी त्वचा देखभाल उत्पाद ब्रांड 'फेयर एंड लवली से 'फेयर' शब्द हटाकर उसका नाम 'ग्लो एंड लवली' कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, अब इस ब्रांड नया नाम 'ग्लो एंड लवली होगा। कंपनी के अनुसार नए नाम में सुंदरता के सकारात्मक पहलू के साथ समावेशी दृष्टिकोण को अपनाया गया है।
- Work From Home के लिए बेस्ट हैं ये खास प्रीपेड प्लान, मिलेगा रोजाना 2 जीबी डाटा
- देसी वीडियो शेयरिंग एप Moj ने मचाया धमाल, अब तक 10 लाख यूजर्स ने किया डाउनलोड
- BSNL ने धांसू प्री-पेड प्लान किया पेश, रोजाना मिलेगा 5GB डाटा
- व्हाट्सएप ने भारत में शुरू किया अपना ब्रांड अभियान ‘इट्स बिटवीन यू’, जानिए इसकी खासियत