प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च किया आत्मनिर्भर भारत इनोवेशन चैलेंज, मिलेगा 20 लाख तक का इनाम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 04 Jul 2020 06:51 PM IST
सार
  • फोटो एडिटिंग से लेकर गेमिंग एप्स तक के लिए है चैलेंज
  • 20 लाख रुपये है अधिकतम इनाम
  • 18 जुलाई है आवेदन की आखिरी तारीख
Digital India AatmaNirbhar Bharat Innovate Challenge, All you need to know
Digital India AatmaNirbhar Bharat Innovate Challenge - फोटो : innovate.mygov.in

    विस्तार

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल और आत्मनिर्भर भारत की ओर और कदम बढ़ाते हुए आत्मनिर्भर भारत इनोवेशन चैलेंज (AatmaNirbhar Bharat Innovate Challenge) लॉन्च किया है। पीएम मोदी ने इस चैलेंज की सूचना ट्वीट करके दी है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और अटल इनोवेशन मिशन की साझेदारी के तहत नीति आयोग ने डिजिटल इंडिया आत्मनिर्भर भारत इनोवेट चैलेंज शुरू किया है जिसके तहत आपको मोबाइल गेम्स, सोशल मीडिया और फोटो-वीडियो एडिटिंग एप बनाना होगा। इस चैलेंज के तहत अधिकतम 20 लाख रुपये तक का इनाम मिलेगा। इस चैलेंज का मंत्र है 'मेक इन इंडिया फॉर इंडिया एंड द वर्ल्ड'।

    • ऑफिस प्रोडक्टिविटी एंड वर्क फ्रॉम होम
    • सोशल नेटवर्किंग
    • ई-लर्निंग
    • इंटरटेनमेंट
    • हेल्थ एंड वेलनेस
    • एग्रीटेक और फिनटेक
    • न्यूज
    • गेम्स
    • ऐसा फेशियल रिकॉग्निशन/बॉडी मैपिंग एप जिससे लोग खरीदने से पहले कपड़े की मैचिंग और चश्में का फ्रेम वर्चुअली ट्राई कर सकें।
    • रियल टाइम स्पीच-टू-स्पीच ट्रांसलेशन और कैमरा ट्रांशलेशन एप
    • क्लाउड ई-मेल के लिए मोबाइल एप
    • इमेज स्कैन, इमेज एडिटिंग और टेक्स्ट रिकॉग्निशन एप
    • क्लाउड स्टोरेज की सुविधा देने वाले एप जिसमें फाइल ट्रांसफर करने की भी सुविधा हो
    • मोबाइल डिवाइस के लिए एंटी-वायरस एप
    • मोबाइल डिवाइस की कैशे क्लियर करने वाले एप
    • वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए मोबाइल एप
    • मैसेजिंग और वीडियो कॉलिंग के लिए एप
    • माइक्रो ब्लॉगिंग के लिए एप
    • मशीन लर्निंग से लैस न्यूज एप
    • मैपिंग एप
    • मोबाइल आधारित ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म
    • सभी सुविधाओं से लैस फोटो एडिटिंग एप
    और पढ़ें...