अब यूजर तय करेगा उसका ट्वीट रिट्वीट होगा या नहीं, नियम बदल सकता है ट्विटर

गौरव पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालागौरव पाण्डेय
Sun, 17 Nov 2019 06:30 AM IST
विज्ञापन
Twitter can change its polices of tweet and retweet from year 2020

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर साल 2020 से ट्वीट और रिट्वीट को लेकर नियमों में बदलाव ला सकता है। ट्विटर के वाइस प्रेसीडेंट (डिजाइन व रिसर्च) डेंटली डेविस का कहना है कि यूजर के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए उसे यह विकल्प दिया जा सकता है कि उसके ट्वीट को अन्य यूजर रिट्वीट कर पाएं या नहीं। दरअसल, ट्विटर सोशल मीडिया पर प्रोपगैंडा चलाने के लिए ट्वीट को वायरल किए जाने के खिलाफ नई नीति लाने पर विचार कर रहा है।

    हाल ही में डेविस ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि साल 2020 में वे कई बदलावों पर गौर करना चाहेंगे, जैसे कि कोई यूजर अपने किसी एक खास ट्वीट को रिट्वीट करने का ऑप्शन बंद कर दे। एक यूजर दूसरे की सहमति के बिना उसे मेंशन न कर पाए। इसके अलावा एक यूजर अपनी मर्जी से किसी बहस से बाहर हो सके।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें