Flipkart पर Thomson सेल का आखिरी दिन, सिर्फ 7,499 रुपये में स्मार्ट टीवी खरीदने का मौका

अगर आप एक स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं तो Flipkart पर Thomson सेल शुरू हो चुकी है। दरअसल भारत में Thomson ने अप्रैल महीने में एक साल पूरा कर लिया है। एक साल पूरा होने की खुशी में Thomson ने 21 और 22 अप्रैल को Flipkart पर सेल का आयोजन किया है जिसमें कंपनी अपने स्मार्ट टीवी पर 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। चलिए जानते हैं इस सेल में मिलने वाले डिस्काउंट और ऑफर्स के बारे में...
इस समय Flipkart पर Thomson के जो मॉडल्स बिक रहे हैं उनमें 24- इंच से लेकर 55-इंच के स्मार्ट टीवी उपलब्ध हैं। जिनकी कीमत 7499 रुपये से लेकर 34999 रुपये तक है। यहां इन मॉडल्स पर एक्सचेंज और EMI के ऑफर्स उपलब्ध हैं। आप अपनी जरूरत के हिसाब से टीवी का चुनाव कर सकते हैं। Thomson के स्मार्ट टीवी अपनी बढ़िया पिक्चर क्वालिटी के लिए जानते हैं।
हाल ही में Thomson ने भारत के पहले 40 इंच के 4K स्मार्ट टीवी को लॉन्च किया था। 20,999 रुपये की कीमत वाले इस WOW404 टीवी पर यूट्यूब 4K वीडियो चलता है। साथ ही इसमें यूट्यूब जैसे 6 ऐप प्री-लोडेड मिलेंगे। इसमें एंड्रॉयड का वर्जन 7.1 नूगट दिया गया है। इस टीवी में 18 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट और नेटफ्लिक्स-अमेजन प्राइम वीडियो ऐप प्री-इंस्टॉल मिलेंगे। इस टीवी की डिस्प्ले में सैमसंग के पैनल का इस्तेमाल हुआ है।