सिंगापुर : सरकार की अपील पर फेसबुक ने यूजर की पोस्ट में किया सुधार

गौरव पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालागौरव पाण्डेय
Sun, 01 Dec 2019 01:07 AM IST
सार
Singapore: Facebook improves post of a user on appeal of government
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

    विस्तार

    फेसबुक ने सरकार की अपील पर एक यूजर की पोस्ट पर करेक्शन किया। ऐसा पहली बार है जब टेक दिग्गज ने गलत सूचना के खिलाफ देश के कानून का पालन किया है। अधिकारियों ने सोशल मीडिया दिग्गज को एक न्यूज वेबसाइट में चुनावी धांधली के ‘मिथ्या आरोपों’ वाले लेख को सही बताने वाली पोस्ट में करेक्शन करने के आदेश दिए थे। गलत सूचना के खिलाफ बने कानून के तहत यह आदेश दिए गए थे।

    सिंगापुर में यह कानून विवादों में घिर चुका है। दरअसल, कानून यहां के मंत्रियों को शक्ति प्रदान करता है वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को कह सकें कि झूठ बोलने वाली पोस्ट के बगल में चेतावनी लिखकर दें। वहीं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस कानून के खिलाफ चिंता जाहिर की और कहा कि इसका इस्तेमाल मुक्त भाषण पर रोक लगाने के लिए किया जा सकता है।

    फेसबुक ने भी इस बात की पुष्टि की है कि सरकार विरोधी वेबसाइट द् स्टेट्स टाइम्स रिवीव चलाने वाले एलेक्स टैन नाम के यूजर की पोस्ट पर करेक्शन की गई। अधिकारियों ने 23 दिसंबर को हुए चुनाव को लेकर लिखे लेख में टैन को सुधार करने के आदेश दिए थे। हालांकि टैन ने यह कहते हुए इससे इनकार कर दिया था कि वह ऑस्ट्रेलिया का नागरिक है और किसी दूसरे देश की सरकार के अनुरोधों का अनुपालन नहीं करेगा। इसके बाद अधिकारियों ने फेसबुक को पोस्ट में करेक्शन करने के आदेश दिए।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें