Netflix पर अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप, शिवसेना ने दर्ज कराया मामला

वीडियो स्ट्रीमिंग एप और वेबपोर्ट्स नेटफ्लिक्स पर अश्लील और विवाद से भरे वीडियो दिखाने का आरोप लगा है। इस संबंध में शिवसेना ने मामला भी दर्ज करा दिया है। शिवसेना के आईटी सेल के रमेश सोलंकी ने मुंबई के एलटी मार्क पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है।
एफआईआर में कहा गया है कि नेटफ्लिक्स भारत में हिंदुओं को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। साथ ही यह भी कहा गया है कि नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाले वीडियो में अश्लीलता के साथ हिंसा भी खूब परोसा जा रहा है।
सोलंकी ने अपनी शिकायत में कहा है कि नेटफ्लिक्स के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने उदाहरण के तौर पर सेक्रेड गेम्स, लैला और घोल सीरीज का नाम भी लिया। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब नेटफ्लिक्स पर पर अश्लीलता और हिंसा वाले वीडियो परोसने का आरोप लगा है।
वीडियो स्ट्रीमिंग एप के लिए नहीं है कोई ठोस कानून
लगातार बवाल होने के बावजूद अभी तक देश में वीडियो स्ट्रीमिंग को लेकर कोई ठोस कानून नहीं बना है। अभी तक इन्हें सेंसर करने के लिए कोई संस्था नहीं है। हालत यह हो गई है कि एक मामले को लेकर कोलकाता पुलिस पांच दिनों तक यह तय नहीं कर पाई कि किस कानून के तहत एफआईआर दर्ज की जाए।