Samsung Galaxy A70 हुआ लांच, ट्रिपल रियर कैमरा और दमदार बैट्री से लगेगा तड़का

Bani Kalra
टेक डेस्क, अमर उजालाBani Kalra
Thu, 18 Apr 2019 10:22 AM IST
Samsung Unveils Galaxy A70 for Rs 28990 in india
Galaxy A70

    Samsung की तरफ से लगातार हर सेगमेंट में नए-नए स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं । प्रीमियम सेगमेंट में samsung ने अब नया स्मार्टफोन Galaxy A70 को लॉन्च कर दिया है। Galaxy A70 में Samsung Pay भी दिया गया है। आइये जानते हैं फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में...

    Galaxy A70 में 6.7 इंच फुल एचडी इंफिनिटी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले लगा है । इसका डिस्प्ले काफी रिच है ऐसे में विडियो और फोटो देखने में मज़ा आएगा । इसके अलावा इसमें अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

    फोटोग्राफी के लिए नए Galaxy A70 में सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है । जबकि इसके रियर में 3 कैमरे दिए गये है जिसमें एक लेंस 32 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल का है और तीसरा 5 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा इसमें सुपर स्लो मोशन विडियो भी शूट किया जा सकता है जोकि इसका हाईलाईट फीचर है ।

    Samsung Galaxy A70 में Qualcomm Snapdragon 675 प्रोसेसर लगाया है । इसके अलावा इसमें 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा है, वही माइक्रो SD की मदद से इसे 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन USB Type C के साथ आता है और यह इ सुपर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है । नया Galaxy A70 Android Pie बेस्ड Samsung One यूजर इंटरफेस पर काम करता है ।

    Samsung Galaxy A70 की कीमत 28,990 रुपये रखी है। 20 अप्रैल से 30 अप्रैल तक यह फोन प्री-बुक के लिए उपलब्ध होगा। प्री बुकिंग करने वाले ग्राहक Samsung U Flex ब्लूटूथ डिवाइस को सिर्फ 999 रुपये में खरीद सकते हैं जिसकी असली कीमत 3,799 रुपये है। इस फोन में वाइट, ब्लू और ब्लैक शामिल हैं ।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें