'सैमसंग पे' की 5 बातें जो आपके लिए हैं बेहद जरूरी

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 22 Mar 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
Samsung Pay five points you must know about it
सैमसंग पे

    नोटबंदी के बाद कैशलेस इंडिया और डिजिटल इंडिया की एक मुहिम चल पड़ी है। इसी कड़ी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने भारत में पेमेंट ऐप 'सैमसंग पे' को लॉन्च कर दिया है। चलिए आपको बताते हैं इससे जुड़ी 5 बातें जिसे जानना आपके लिए बहुत जरूरी है।

    1.

    सैमसंग पे सर्विस एनएफसी और एमएसटी (मैग्‍नेटिक सिक्‍योर ट्रांसमिशन) दोनों को सपोर्ट करती है। यानी यह कार्ड स्वैपिंग और कार्ड रीडिंग दोनों सिस्टम को सपोर्ट करेगी। इससे पेमेंट के लिए आपको कार्ड साथ रखने की जरूरत नहीं है।

    विज्ञापन

    2

    . फिलहाल यह सर्विस सैमसंग गैलेक्सी नोट 5, सैमसंग गैलेक्सी एस7, सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज, सैमसंग गैलेक्सी एस6 एज+, सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2016) और सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2016) के लिए ही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Also Read: पेटीएम के टक्कर में 'सैमसंग पे' भारत में लॉन्च, ऐसे करें इस्तेमाल

    3.

    सैमसंग ने इसके लिए फिलहाल आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, स्टैंडर्ड चार्टेड, एसबीआई और एक्सिस बैंक के साथ टाइअप किया है। यानी इन बैंक के सभी कार्ड सैमसंग पे में सपोर्ट करेंगे।

    4.

    सैमसंग पे को तीन लेबल पर सिक्योर किया गया है। पहला तो इसमें फिंगरप्रिंट या पिन का है। दूसरा फीचर होगा टोकेनाइजेशन यानी टोकन का इस्तेमाल और तीसरा सैमसंग KNOX के जरिए वायरस से ऐप को बचाया जा सकेगा।

    5.

    सैमसंग पे को किसी भी दुकान या स्‍टोर पर पीओएस मशीन, कार्ड रीडर तथा एनएफसी रीडर के जरिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। पेटीएम के साथ भी इसका इस्तेमाल हो सकेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें