पेटीएम के टक्कर में 'सैमसंग पे' भारत में लॉन्च, ऐसे करें इस्तेमाल

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 22 Mar 2017 05:00 PM IST
विज्ञापन
samsung pay launched in india know to use
सैमसंग पे - फोटो : hindustantimes

    दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने अपने मोबाइल पेमेंट प्लेटफॉर्म सैमसंग पे को भारत में लॉन्च कर दिया है। सैमसंग पे को लेकर कंपनी का कहना है कि इससे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और डिजिटल वॉलेट एक ही मोबाइल में होंगे। सैमसंग पे सैमसंग गैलेक्सी नोट 5, सैमसंग गैलेक्सी एस7, सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज, सैमसंग गैलेक्सी एस6 एज+, सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2016) और सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2016) में सपोर्ट करेगा। यह फिलहाल आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, स्टैंडर्ड चार्टेड, एसबीआई और एक्सिस बैंक के सभी कार्ड को सपोर्ट कर रहा है। साथ ही पेटीएम का यूज करके भी सैमसंग पे से पेमेंट हो सकता है।

    कैसे करें सैमसंग पे का इस्तेमाल

    सैमसंग पे
    सैमसंग पे - फोटो : hindustantimes

    सबसे पहले सैमसंग की वेबसाइट से रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद यदि आपका फोन अपडेट नहीं है तो सबसे पहले अपने सैमसंग फोन को अपडेट करें। इसके बाद मोबाइल में मौजूद सैमसंग पे ऐप को ओपन करें और उसे पेटीएम/बैंक/क्रेडिट/क्रेडिट कार्ड से जोड़ें। सैमसंग पे के जरिए आप पीओएस मशीन, कार्ड नंबर या एक एनएफसी रीडर वाले किसी भी स्टोर पर भुगतान कर सकते हैं। पेमेंट के लिए सैमसंग पे ऐप में भुगतान वाले कार्ड को सेलेक्ट करें और पेमेंट करें।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें