आ रहा है सेल्फी का अपग्रेड वर्जन Slofie, जानें कैसे करता है काम

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 19 Sep 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
Apple Launched Selfie Upgrade Version Slofie Know How It Work
एपल - फोटो : PTI

    अमेरिकी टेक कंपनी एपल (Apple) ने हाल ही में आईफोन 11 सीरीज के आईफोन 11 (iPhone 11), आईफोन 11 प्रो (iPhone 11 Pro) और आईफोन 11 प्रो मैक्स (iPhone 11 Pro Max) को लॉन्च किया था। उस दौरान कंपनी ने स्लोफी (Slofie) का स्लोगन पेश किया था। सूत्रों की मानें तो अब एपल के यूजर्स लेटेस्ट आईफोन से सेल्फी के अपग्रेड वर्जन स्लोफी को कैप्चर कर सकेंगे। द वर्ज की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को एपल ने स्लोफी को ट्रेडमार्क के रूप में लाने के लिए आवेदन किया था। इसका सीधा मतलब है कि कंपनी ने अपनी कैमरा तकनीक को बेहतर बनाया है। सबसे पहले जानना होगा कि स्लोफी होता क्या है।

    ये भी पढ़ें : अब Amazon Alexa हिंदी में देगी क्रिकेट स्कोर और बॉलीवुड गानों की जानकारी

    क्या होती है स्लोफी

    स्लोफी स्लो मोशन वीडियो होती है, जिसे फोन के फ्रंट कैमरे से शूट किया जाता है। वहीं, आईफोन 11 के यूजर्स 120 फ्रेम प्रति सेकेंड के जरिए स्लोफी बना सकेंगे। कंपनी स्लोफी शब्द के जरिए आईफोन 11 के नए कैमरा फीचर को प्रमोट कर रहा है। वहीं, कंपनी ने आईफोन 11 के कैमरा एप में स्लो मोशन वीडियो के नाम से इस फीचर को दिया है। आईफोन के बैक और फ्रंट कैमरे के माध्यम से स्लो मोशन वीडियो को कैप्चर किया जाएगा। आपको बता दें कि एपल ने स्लोफी के पेटेंट के लिए 400 डॉलर का भुगतान किया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें