सैमसंग गैलेक्सी एस8 के सिक्योरिटी में बड़ी सेंध, फोटो से खुल गया लॉक

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 03 Apr 2017 02:13 PM IST
विज्ञापन
samsung Galaxy S8 unlocked with a photo
फेशियल रिकॉग्निशन

    सैमसंग भले ही अपने नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस की सिक्योरिटी को लेकर तमाम दावे कर रही हो लेकिन एक वीडियो ने कंपनी के दावे को झूठा साबित कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी का सबसे खास फीचर फेशियल रिकॉग्निशन है जिसमें बड़ी सेंध लग चुकी है।

    दरअसल यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया गया है जो काफी वायरल भी हो रहा है और यह वीडियो सैमसंग के लिए मुसीबत भी बन गया है। सैमसंग गैलेक्सी एस8 में फेशियल रिकॉग्निशन फीचर है जो चेहरा पहचानने के बाद ऑनलॉक होता है, लेकिन वीडियो में फोन को फोटो दिखाकर अनलॉक किया गया है।

    विज्ञापन

    बता दें कि सैससंग गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस की बिक्री 21 अप्रैल से शुरू होगी। यदि इस वायरल हो रहे वीडियो में सच्चाई है तो कंपनी के लिए यह बहुत बड़ी मुसीबत बन सकती है, क्योंकि गैलेक्सी नोट 7 के फ्लॉप होने के बाद सैमसंग की साख दांव पर लगी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें