Earbuds: महिला के कान में फटा इस कंपनी का ईयरबड्स, हमेशा के लिए खत्म हुई सुनने की क्षमता

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 25 Sep 2024 11:28 AM IST
सार

हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक महिला के कान में ईयरबड्स फट गया है जिसके बाद वह हमेशा के लिए बहरी हो गई है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy Buds FE Explosion Causes Permanent Hearing Loss in Turkish User said reports
blast in earbuds - फोटो : r2.community.samsung.com

    विस्तार

    यदि आप भी दिनभर ईयरबड्स का इस्तेमाल करते हैं और कानों में लगाकर घूमते रहते हैं तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक महिला के कान में ईयरबड्स फट गया है जिसके बाद उसके सुनने की क्षमता हमेशा के लिए खत्म हो गई है।

    इस घटना की रिपोर्ट सैमसंग के तुर्की फोरम पर की गई है, जिससे कंपनी के नए ईयरबड्स की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इस घटना की तुलना सैमसंग के पिछले गैलेक्सी नोट 7 बैटरी संकट से की जा रही है। फोरम पर एक यूजर ने दावा किया कि ईयरबड्स का इस्तेमाल करते समय उसकी गर्लफ्रेंड के कान में ईयरबड्स फट गए, जिससे उसकी सुनने की क्षमता खत्म हो गई है।

    विज्ञापन

    शिकायत के बाद सैमसंग ने नए ईयरबड्स देने की पेशकश की है लेकिन सुरक्षा को लेकर कुछ नहीं कहा है। सैमसंग ने इस पूरे मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें