रियलमी इंडिया ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1024 फोन के साथ लिखा 'प्राउड टू बी यंग'

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 18 Mar 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
Realme makes Guinness World Record by creating the Largest sentence using 1024 Realme 3 phones
Realme makes Guinness World Record

    चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने 16 मार्च 2019 को नई दिल्ली में सबसे बड़ा मोबाइल फोन वाक्य लिखकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब अपने नाम किया है। कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन रियलमी 3 के रेडियंट ब्लू के 1024 फोन के साथ अपने ब्रांड का स्लोगन ‘‘प्राउड टू बी यंग’’ लिखकर गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस खास मौके पर रियलमी इंडिया के सीईओ श्री माधव शेठ ने कहा, 'रियलमी में हम अपने ग्राहकों और प्रशंसकों का विशेष ख्याल रखते हैं और ये ग्राहक ही रियलमी के असली ब्रांड एम्बेसडर हैं। आज रिकॉर्ड बनाने के लिए मैं प्रशंसकों के प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर करना चाहता हूं। यह सब उनके समर्थन के बिना संभव नहीं हो सकता था।'

    वहीं रियलमी की इस उपलब्धि पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डस के ऑफिशियल एडज्युडिकेटर स्वप्निल डांगरिकर ने कहा, 'रियलमी ने 1024 फोन का उपयोग करते हुए सबसे बड़े मोबाइल फोन वाक्य का एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। यह उनके नए रियलमी 3 रेडिएंट ब्लू फोन से तैयार किया गया एक अदभुत प्रदर्शन है और हम इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हैं।'

    विज्ञापन

    रियलमी 3 की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलरओएस 6.0 मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6.2 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसपर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 3 जीबी/4 जीबी रैम और 32 जीबी/64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो पी70 प्रोसेसर मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रियलमी 3 का कैमरा

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है, वहीं फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ2.0 है। इसमें आपको फेस अनलॉक भी मिलेगा। इसके अलावा फोन में 4230एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, इसके लिए बॉक्स में 10 वाट का चार्जर मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल 4जी सपोर्ट और तीन कार्ड स्लॉट हैं जिनमें एक मेमोरी और दो सिम के लिए हैं। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

    रियलमी 3 की कीमत

    इस फोन के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये है। इसके साथ जियो की ओर से ग्राहकों को 5,300 रुपये का फायदा मिलेगा। साथ ही एचडीएफसी के कार्ड से पेमेंट करने पर 500 रुपये की छूट मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें