स्पैम मैसेज से राहत: आते ही हो जाएगी असली और फर्जी SMS की पहचान, सरकार ने की बड़ी तैयारी
टेलीकॉम ऑपरेटरों ने SMS हेडर में नए सुफिक्स (अक्षर) जोड़ने शुरू कर दिए हैं, जिससे संदेश भेजने वाले की पहचान और संदेश की प्रकृति को समझा जा सकेगा। सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। COAI में रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसे प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर शामिल हैं।

विस्तार
अब मोबाइल यूजर्स के लिए स्पैम और असली SMS की पहचान करना आसान हो गया है। टेलीकॉम ऑपरेटरों ने SMS हेडर में नए सुफिक्स (अक्षर) जोड़ने शुरू कर दिए हैं, जिससे संदेश भेजने वाले की पहचान और संदेश की प्रकृति को समझा जा सकेगा। सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। COAI में रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसे प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर शामिल हैं।
COAI के महानिदेशक एसपी कोचर ने बताया कि सभी टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं ने प्रोमोशनल (‘P’), सर्विस-रिलेटेड (‘S’), ट्रांजेक्शनल (‘T’) और सरकारी (‘G’) संदेशों के लिए सुफिक्स सिस्टम लागू कर दिया है। यह कदम 12 फरवरी 2025 को संशोधित किए गए टेलीकॉम कमर्शियल कम्युनिकेशन कस्टमर प्रेफरेंस रेगुलेशन (TCCCPR) के तहत लिया गया है।
कोचर ने कहा, "इससे पारदर्शिता और उपभोक्ता सुरक्षा को मजबूती मिली है। ग्राहक अब एक नजर में जान सकते हैं कि कौन सा संदेश प्रचारात्मक है, कौन सा सेवा-संबंधित है और कौन सा ट्रांजेक्शनल या सरकारी है। इससे स्पैम में भारी कमी आएगी और फ्रॉड से भी बचाव होगा।"
कोचर ने OTT (Over-the-top) मैसेजिंग एप्स जैसे व्हाट्सएप, टेलीग्राम आदि के जरिए बढ़ते स्पैम और धोखाधड़ी संदेशों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा, "जब तक संपूर्ण कम्युनिकेशन इकोसिस्टम को रेगुलेट नहीं किया जाता, तब तक कोई भी सहमति फ्रेमवर्क या स्पैम नियंत्रण उपाय पूरी तरह प्रभावी नहीं हो सकता।" OTT प्लेटफॉर्म्स पर कोई स्पष्ट नियंत्रण न होने से अब अधिकांश फ्रॉड और अनचाहे प्रचार इन्हीं ऐप्स से आ रहे हैं, जो यूजर्स के लिए चिंता का विषय बन गया है।
- WhatsApp: iOS यूजर्स के लिए आया नया सपोर्ट चैट फीचर, AI देगा हर सवाल का जवाब
- Tesla Model Y: स्पेशल मोबाइल एप Tessie भी हुआ लॉन्च, जानें इसके सारे फीचर्स
- एलन मस्क का मास्टर प्लान: SpaceX, xAI और X का हो सकता है विलय, Grok बनेगा ‘सर्वशक्तिमान AI’
- Nvidia: Nvidia को ट्रंप ने दी हरी झंडी, कंपनी चीन में बेच सकेगी H20 AI चिप्स