काम की बात: नहीं होंगे बैंकिंग फ्रॉड के शिकार, नोट कर लें RBI की ये बातें
सरकारी एजेंसियां, बैंक समय-समय पर लोगों को साइबर फ्रॉड के बारे में आगाह कर रहे हैं लेकिन लोग शिकार हो ही जा रहे हैं। कुछ दिन पहले आरबीआई और डिजिटल इंडिया ने ऑनलाइन साइबर स्कैम से बचने के कुछ टिप्स दिए हैं जिन्हें जानना आपके लिए बहुत ही जरूरी है। आइए जानते हैं...

विस्तार
सोशल मीडिया और सुपरफास्ट इंटरनेट के इस दौर में साइबर स्कैम से बचना बहुत ही मुश्किल है लेकिन नामुमकिन नहीं। सरकारी एजेंसियां, बैंक समय-समय पर लोगों को साइबर फ्रॉड के बारे में आगाह कर रहे हैं लेकिन लोग शिकार हो ही जा रहे हैं। कुछ दिन पहले आरबीआई और डिजिटल इंडिया ने ऑनलाइन साइबर स्कैम से बचने के कुछ टिप्स दिए हैं जिन्हें जानना आपके लिए बहुत ही जरूरी है। आइए जानते हैं...
डिजिटल इंडिया के एक्स के हैंडल से RBI के हवाले से कुछ दिन पहले एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें ऑनलाइन हो रहे स्कैम और उससे बचने के बारे में बताया गया है। वीडियो के मुताबिक किसी भी अनजान लिंक पर आपको क्लिक नहीं करना चाहिए। आरबीआई की ओर से कहा गया है कि जानकार बनिए, सतर्क रहिए।
RBI के मुताबिक साइबर ठग किसी भी तरीके से आपको फंसाने का प्रयास कर सकते हैं। वे आपको लुभावने मैसेज कर सकते हैं, पार्ट टाइम जॉब ऑफर दे सकते हैं, इसके अलावा कम समय में अधिक पैसे कमाने का झांसा भी दे सकते हैं।
- लगाम: अनचाहे कॉल और मैसेज पर लगेगा अंकुश, सरकार ने तैयार किया मसौदा, लोगों से मांगी राय
- Trading Scam: ट्रेडिंग के लिए ऑनलाइन बनाया अकाउंट, कंपनी निकली फर्जी, खाते से निकले 2.5 करोड़
- India Post Scam: आप भी हो सकते हैं शिकार, सरकार ने दी चेतावनी, कहा- इस मैसेज से रहें दूर
- Tech New: WhatsApp में आ रहा है एक शानदार फीचर, जल्द मिलेगा AR का सपोर्ट