होली की शुभकामना देने पर Paytm दे रहा है 5000 रुपये, जानें कैसे

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Sun, 12 Mar 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
paytm Lets Play Holi offer win 5000 rupees
पेटीएम

    जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा कि होली की शुभकामना देने पर पेटीएम आपको 5000 रुपये देगा। दरअसल Paytm ने Lets play Holi चैलेंज शुरू किया है जिसमें आप कोई भी, किसी भी भाषा में होली गीत गाकर पूरे 5000 रुपये जीत सकते हैं। 5000 रुपये जीतने के लिए आपको होली गीत के साथ पेटीएम को होली की शुभकामनाएं भेजनी है

    कैसे दें होली की शुभकामना और जीतें 5000 रुपये

    paytm
    paytm

    पेटीएम ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है, 'होली रंगों, रचनात्मकता और मिठाइयों का त्यौहार है। ये समय है नाचने और गाने का। ऐसा कौन सा बॉलीवुड गीत है जो आप अक्सर होली पे गुनगुनाते है? विडियो में वो गीत गाकर हम सभी को होली की शुभकामनाएं दीजिये। इस विडियो को यहां अपलोड करें। इस INDI लिंक को अपने सभी दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करें और जीतिए BUZZ पॉइंट्स! सबसे ज़्यादा BUZZ पॉइंट्स जीतने वाले को INR 5000 PAYTM CASH! दूसरे और तीसरे BUZZ विजेता को दो INR 2000 और INR 1000 PAYTM CASH! जितना ज़्यादा हर दिन लिंक शेयर करेंगे उतने ज़्यादा BUZZ पॉइंट्स जीतेंगे।'

    विज्ञापन

    बता दें कि पेटीएम का यह ऑफर सोमवार यानी कल 20 मार्च को खत्म हो जाएगा। तो आप भी फटाफट होली गीत गाकर रिकॉर्ड कीजिए और इस लिंक पर क्लिक करके वीडियो अपलोड कीजिए। कई लोगों ने पेटीएम की वेबसाइट पर अपना वीडियो अपलोड भी कर दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें