खुशखबरी ! वापस आया WhatsApp का पुराना स्टेटस फीचर, ऐसे करें यूज

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 11 Mar 2017 04:56 AM IST
विज्ञापन
whatsapp old status feature launched with new name
व्हाट्सऐप पुराना स्टेटस

    व्हाट्सऐप के पुराने स्टेटस फीचर लवर्स के लिए खुशखबरी है। व्हाट्सऐप ने भारी विरोध के बाद पुराना फीचर नए नाम से लॉन्च कर दिया है। पुराने फीचर का नया नाम About and phone number के नाम से वापस आया है। अब आप फिर से अपना मनचाहा स्टेटस लिख सकते हैं।

    ऐसे अपडेट करें स्टेटस

    व्हाट्सऐप पुराना स्टेटस
    व्हाट्सऐप पुराना स्टेटस

    नए फीचर को यूज करने के लिए व्हाट्सऐप को ओपन करें और राइट साइड में दिख रहे तीन डॉट पर क्लिक करें। अब आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी जिसमें आपको अपनी प्रोफाइल फोटो, मोबाइल नंबर और पुराना स्टेटस अबाउट के नाम से दिखेगा। पुराने स्टेटस पर क्लिक करते ही वे सारे स्टेटस आपको दिख जाएंगे जिसे आपने पहले यूज किया है। स्टेटस पर क्लिकर करके आप पहले की तरह ही अपडेट कर सकते हैं यानी नया स्टेटस डाल सकते हैं।

    विज्ञापन

    वहीं हाल ही लॉन्च हुए वीडियो, GIF, फोटो को स्टेटस में डालने वाला फीचर भी नए अपडेट में मिलेगा। इसलिए किसी भी यूजर को घबराने की जरूरत नहीं है। व्हाट्सऐप ने नए और पुराने स्टेटस फीचर दोनों फीचर लवर्स के लिए दोनों फीचर को रखा है। हालांकि पुराना स्टेटस फीचर फिलहाल एंड्रॉयड और आईओएस के बीटा यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। जल्द ही बाकी यूजर्स के लिए भी अपडेट आ जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि हाल में व्हाट्सऐप ने स्नैपचैट की तरह स्टेटस फीचर लॉन्च किया था जिसमें आप स्टेटस में टेक्स्ट की जगह यूजर वीडियो, फोटो या GIF लगा सकते हैैं। इस नए फीचर का काफी विरोध हुआ। लोगों ने व्हाट्ऐप पर स्नैपचैट के फीचर को कॉपी करने का आरोप लगाया जिसके बाद कंपनी ने फिर से पुराना स्टेटस फीचर लॉन्च कर दिया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें