OpenAI: ओपनएआई ने एआई स्किल्स सिखाने के लिए नए सर्टिफिकेशन कोर्स लॉन्च किए, लाखों लोगों को मिलेगा फायदा

सुयश पांडेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसुयश पांडेय
Wed, 10 Dec 2025 04:16 PM IST
सार

ओपनएआई ने वैश्विक वर्कफोर्स और शिक्षकों को आधुनिक एआई स्किल्स मुहैया कराने के लिए अपना पहले आधिकारिक सर्टिफिकेशन कोर्स लॉन्च किए हैं। 'एआई फाउंडेशन' कोर्स चैटजीपीटी के भीतर उपलब्ध कराया गया है।

OpenAI Launches New Certification Courses to Train Millions in AI Skills
ओपनएआई (प्रतीकात्मक) - फोटो : ANI

    विस्तार

    ओपनएआई ने अपना पहला एआई सर्टिफिकेशन कोर्स शुरू किया है। इसका उद्देश्य काम करने वाले लोगों और शिक्षकों को प्रैक्टिकल एआई कौशल सिखाना है। इनमें से एक कोर्स एआई फाउंडेशंस है, जिसे सीधे चैटजीपीटी के अंदर ही चलाया जा सकता है। फिलहाल इसे बड़े कंपनियों के साथ पायलट प्रोग्राम में टेस्ट किया जा रहा है। शिक्षकों के लिए एक अलग कोर्स भी तैयार किया गया है, जो अब कोर्सेरा (Coursera) पर उपलब्ध है।

    एआई स्किल्स की तेजी से बढ़ती मांग

    आज एआई दुनिया भर की नौकरियों को बदल रहा है। ओपनएआई का कहना है कि अब हर हफ्ते 80 करोड़ से ज्यादा लोग चैटजीपीटी का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिन लोगों के पास एआई स्किल्स हैं, उनकी कमाई भी सामान्य कर्मचारियों से ज्यादा होती है। इसीलिए ओपनएआई का लक्ष्य है कि वह लाखों लोगों को एआई-ड्रिवेन अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करे। ये नए कोर्स उसी बड़े प्लान का दूसरा चरण हैं।

    एआई फाउंडेशंस कोर्स में क्या है खास?

    एआई फाउंडेशंस कोर्स सीधे चैटजीपीटी के अंदर ही पूरी ट्रेनिंग देता है। इसमें यूजर्स अलग-अलग एआई से जुड़े टास्क का अभ्यास कर सकते हैं। तुरंत लर्निंग फीडबैक मिल जाता है और यह भी पता चलता रहता है कि उनकी सीख कितनी आगे बढ़ रही है। जब कोर्स पूरा हो जाता है, तो यूजर को इंडस्ट्री-लेवल की एआई स्किल्स का प्रमाण पत्र मिल जाता है। अगर यूजर आगे के दूसरे कोर्स और प्रोजेक्ट भी पूरे कर लेता है, तो उसे आधिकारिक ओपनएआई सर्टिफिकेशन भी मिल सकता है।

    स्टूडेंट्स को मिलेगा पहले एक्सेस

    कॉलेज के छात्रों को चैटजीपीटी लैब के जरिए इस कोर्स का शुरुआती एक्सेस मिलेगा। ओपनएआई ने एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी और कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी सिस्टम के साथ साझेदारी की है, ताकि छात्र और फैकल्टी अपनी एआई स्किल्स को प्रमाणित कर सकें और नौकरी के लिए बेहतर मौके पा सकें।

    शिक्षकों के लिए खास कोर्स चैटजीपीटी फाउंडेशंस फॉर टीचर्स

    ओपनएआई ने स्कूल शिक्षकों के लिए एक आसान कोर्स भी लॉन्च किया है जिसका नाम चैटजीपीटी फाउंडेशंस फॉर टीचर्स है। जिसमें शिक्षक चैटजीपीटी कैसे काम करता है, उसे अपनी जरूरत के हिसाब से कैसे सेट करें और क्लासरूम और प्रशासनिक कामों में इसे कैसे इस्तेमाल करें? जैसे गुण सीखेंगे। कंपनी का कहना है कि लगभग 60% शिक्षक पहले से ही एआई टूल्स इस्तेमाल कर रहे हैं। और ये कोर्स उन्हें इसे और जिम्मेदारी से और आसानी से उपयोग करना सिखाएगा। यह कोर्स आज से कोर्सेरा पर उपलब्ध है। आगे इसे सीधे चैटजीपीटी के अंदर और 2026 में आने वाले नए चैटजीपीटी फॉर टीचर्स फीचर में भी जोड़ा जाएगा।

    भविष्य का ओपनएआई जॉब्स प्लेटफार्म नौकरी के नए अवसर

    ये सभी कोर्स भविष्य के ओपनएआई जॉब्स प्लेटफार्म की नींव बनेंगे। इस प्लेटफॉर्म का लक्ष्य है कि एआई सर्टिफाइड लोगों को सीधा नौकरी के असली अवसरों से जोड़ा जाए। इसके लिए ओपनएआई जॉब सर्च प्लेटफार्म इनडीड के साथ नई साझेदारी कर रहा है और अपवर्क के साथ अपना सहयोग बढ़ा रहा है। ताकि कंपनियां एआई स्किल्स वाले लोगों को आसानी से ढूंढ सकें। कंपनी का मानना है कि ये कदम मिलकर लाखों लोगों के लिए एआई से जुड़े नए रोजगार के दरवाजे खोलेंगे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें