स्कैम अलर्ट: ऑनलाइन बुक कर रहे हैं फ्लाइट टिकट तो हो जाएं सावधान, एक गलती हो जाएंगे शिकार

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 24 Apr 2024 05:52 PM IST
सार

कई लोग ऑफर्स के चक्कर में ऑनलाइन टिकट बुकिंग करते हैं, लेकिन इसके नुकसान भी बहुत हैं। कई बार यह बहुत महंगा पड़ जाता है, हालांकि कुछ सावधानी बरतकर आप इस तरह के फ्रॉड से बच सकते हैं। आइए जानते हैं...

Online  Airline ticket booking fraud What it is and 5 ways to spot this
air ticket fraud - फोटो : istock

    विस्तार

    सुविधा के लिए अधिकतर लोग ऑनलाइन ही फ्लाइट टिकट की बुकिंग करते हैं। कई लोग ऑफर्स के चक्कर में ऑनलाइन टिकट बुकिंग करते हैं, लेकिन इसके नुकसान भी बहुत हैं। कई बार यह बहुत महंगा पड़ जाता है, हालांकि कुछ सावधानी बरतकर आप इस तरह के फ्रॉड से बच सकते हैं। आइए जानते हैं...

    कई बार स्कैमर्स लोगों को ऐसा ऑफर दिखाते हैं कि वे उसके जाल में फंस जाते हैं। इस तरह के ऑफर में दावा किया जाता है कि यह डील बहुत ही कम समय के लिए है और जल्द ही खत्म हो जाएगा। ऐसे में लोग फटाफट टिकट बुक करने की कोशिश करते हैं और स्कैम के शिकार हो जाते हैं।

    इस तरह की प्रमोशन देने वाली साइट पर कॉन्टेक्ट करने और कस्टमर केयर की जानकारी अधूरी रहती है। इस तरह की साइट पर हेल्फ डेस्क के नाम पर कुछ नहीं होता है। जब भी किसी साइट से टिकट की बुकिंग करें तो हेल्प सेंटर और कस्टमर सपोर्ट की जानकारी पहले चेक करें। बेहतर होगा कि सीधे एयरलाइंस की साइट से ही टिकट बुक करें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें