OnePlus 6 का फेस अनलॉक हुआ फेल, फोटो से खुल गया फोन का लॉक, देखें वीडियो

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 01 Jun 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
OnePlus 6 face unlock feature fooled by a printed photo
OnePlus 6

    OnePlus 5T वनप्लस का पहला फोन था जिसमें फेस अनलॉक फीचर दिया गया था और वनप्लस 5टी को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था। वहीं अब साल 2018 में वनप्लस ने अपना नया फ्लैगशिप वनप्लस 6 को पेश किया है, लेकिन इस का अहम फीचर फेस अनलॉक फेल हो गया है।

    एक प्रिंटेट फोटो दिखाकर वनप्लस 6 को अनलॉक किया गया है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद वनप्लस 6 की सिक्योरिटी को लेकर बड़े सवाल उठाए जा रहे हैं।

    विज्ञापन

    ट्वियर यूजर @rikvduijn ने गुरुवार को एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि एक प्रिंटेट फोटो के जरिए वनप्लस 6 को अनलॉक किया जा रहा है और खास बात यह है कि एक दूसरे वीडियो में फोन को अनलॉक करने के लिए जिस फोटो का इस्तेमाल हुआ है वह रंगीन नहीं, बल्कि एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं इस मामले पर वनप्लस ने अपने एक बयान में कहा है कि फेस अनलॉक को यूजर्स की सुविधा को देखते हुए डिजाइन किया गया है। इस फीचर का इस्तेमाल पेमेंट और बैकिंग के लिए नहीं किया जा सकता है।

    यूजर्स को सुझाव दिया जाता है कि किसी भी प्रकार की बैंकिंग और पेमेंट के लिए पिन, पासवर्ड या फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल करें। हालांकि वनप्लस के फेस अनॉक फीचर को और बेहतर बनाने के लिए इस पर काम किया जा रहा है। जल्द ही अपडेट जारी किया जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें