20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ Xiaomi Mi 8 हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 31 May 2018 04:46 PM IST
Xiaomi Mi 8 launched with Infrared Face Unlock, 20-Megapixel Selfie Camera, Price
Xiaomi Mi 8

    शाओमी ने चीन अपने वार्षिक इवेंट में उम्मीद के मुताबिक Xiaomi Mi 8 और Xiaomi Mi 8 Explorer को लॉन्च किया है। इसके अलावा इवेंट में कंपनी ने एमई बैंड 3 और Xiaomi Mi 8 SE व एमआई 8 का एक सस्ता वर्जन भी पेश किया है। फोन के खासियतों की बात करें इनमें फेस अनलॉक, फिंगरप्रिंट सेंसर और आईफोन x जैसी डिस्प्ले दी गई है। शाओमी एमआई 8 एक्सप्लोरर में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

    Xiaomi Mi 8 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Xiaomi Mi 8 में डुअल सिम, एंड्रॉयड ओरियो बेस्ड MIUI 10, 6.21 इंच की फुल एचडी प्लस सैमसंग एमोलेड डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर है। इसके अलावा फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा भी 12 मेगापिक्सल का है। फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 3400mAh की बैटरी के साथ कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, ब्लूटूथ 5.0, NFC, फिंगरप्रिंट सेंसर, यूएसबी टाईप-सी चार्जिंग है।

    Xiaomi Mi 8 के 6GB रैम/64GB स्टोरेज की कीमत 2,699 चीनी युआन यानि करीब 28,600 रुपये, 6GB रैम/128GB स्टोरेज की कीमत 2,999 चीनी युआन यानि करीब 31,600 रुपये और 6GB रैम/256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत करीब 34,800 रुपये होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें