वनप्लस 5 के यूजर्स को यह कंपनी फ्री में देगी 45GB डाटा

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 23 Jun 2017 03:01 PM IST
विज्ञापन
OnePlus 5 to come with 45GB 3G-4G data from Vodafone India
oneplus 5

    साल 2017 का बहुप्रतिक्षित स्मार्टफोन वनप्लस 5 आखिरकार भारत में लॉन्च हो गया है। फोन की लॉन्चिंग गुरुवार को मुंबई में एक इवेंट में हुई। इस दौरान बेस्ट स्मार्टफोन कॉन्टेस्ट के विजेता सैम्य मुखर्जी को 1 करोड़ रुपये भी दिया गया।

    इस फोन के साथ देश की दूसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन 45 जीबी 3G/4G डाटा दे रही है। इसकी जानकारी खुद वनप्लस ने फोन के लॉन्चिंग के समय दी। फोन की बिक्री अमेजॉन और कंपनी की वेबसाइट से हो रही है।

    विज्ञापन

    वोडाफोन और वनप्लस की साझेदारी के तहत वनप्लस 5 के ग्राहकों को पहले तीन महीने तक वोडाफोन प्ले का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा कुल 45 जीबी डाटा मिलेगा। यानी हर महीने 1 जीबी के रिचार्ज पर 9 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा। वहीं वोडाफोन रेड यूजर्स को वोडाफोन ऐप के जरिए 30 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वनप्लस 5 की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    oneplus 5
    oneplus 5

    वनप्लस 5 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें ऑक्सीजन वेस्ड एंड्रॉयड नूगट 7.1.1 चलेगा। फोन में डुअल नैनो सिम सपोर्ट दिया गया है। वनप्लस 5 में 5.5 इंच की फुल एचडी ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले (1080x1920 पिक्सल) है, साथ में 2.5D गोरिल्ला ग्लास, होम बटन पर फिंगरप्रिंट स्कैनर, 3.5MM का ऑडियो जैक, क्वॉलकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 540 जीपीयू, 6GB/8GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज है।

    फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें मेन कैमरा (सोनी IMX398 सेंसर) 16 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी कैमरा (सोनी IMX398 सेंसर) 20 मेगापिक्सल का है। वहीं रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। फोन में 3300 एमएएच की बैटरी जो डैश चार्जिंग और क्विक चार्जिंग 2.0 को सपोर्ट करती है। फोन के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत ​32,999 रुपये और 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 37,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें