फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Facebook feature that stops profile photo theft

अब बिना इजाजत नहीं कर सकेंगे फेसबुक से किसी का फोटो डाउनलोड

Fri, 23 Jun 2017 06:18 AM IST
एजेंसी/ लॉस एंजिलिस 
एजेंसी/ लॉस एंजिलिस  Updated Fri, 23 Jun 2017 06:18 AM IST
विज्ञापन
Facebook feature that stops profile photo theft

फेसबुक का इस्तेमाल करने वालों में अक्सर अपनी प्राइवेसी को लेकर संशय बना रहता है। यूजर्स को डर रहता है कि कहीं कोई उनकी प्रोफाइल पिक्चर डाउनलोड कर उसका गलत इस्तेमाल न करे। लेकिन फेसबुक ने भारत में एक ऐसा टूल लांच किया है, जिससे बगैर इजाजत के कोई न तो आपका फोटो शेयर कर सकेगा और न ही उसे डाउनलोड कर सकेगा। फेसबुक यूजर्स की प्राइवेसी में सेंधमारी करने वालों को रोकने की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन

 
फेसबुक पर प्रोफाइल पिक्चर लोगों से कनेक्शन बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं, क्योंकि आपकी प्रोफाइल पिक्चर की मदद से फेसबुक पर आपके दोस्त या आपके रिश्तेदार आपको आसानी से खोज कर आपसे जुड़ सकते हैं। हालांकि इसके बावजूद हर कोई प्रोफाइल पिक्चर लगाना सुरक्षित नहीं समझता।
विज्ञापन


फेसबुक रिसर्चर के मुताबिक खासकर महिलाएं अपनी फोटो के गलत इस्तेमाल से रोकने के लिए प्रोफाइल पिक्चर लगाने से बचती हैं। नई दिल्ली के सेंटर फॉर सोशल रिसर्च एंड लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन व अन्य सुरक्षा संगठनों के साथ मिलकर फेसबुक ने भारत में एक नया टूल तैयार किया है, जिसके जरिये आप अपनी तस्वीरों को पहले से अधिक सुरक्षित रख सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रेंडलिस्ट से बाहर वालों की करतूत पर रोक   

Facebook feature that stops profile photo theft
फेसबुक की प्रोडक्ट मैनेजर आरती सोमण ने एक ब्लॉग के जरिये बताया कि हम फेसबुक पर ऐसे टूल्स शुरू कर रहे हैं जो यूजर्स को उनकी सिक्योरिटी को लेकर अधिक नियंत्रण प्रदान करेगा। इसके चलते यूजर्स के पास अधिकार होगा कि उनकी फोटो न ही कोई शेयर कर सके न ही डाउनलोड।

आरती ने बताया कि भारत में लांचिग के बाद इसे अन्य देशों में लांच किया जाएगा। उन्होंने कहा कि काफी संभव है कि इस टूल के माध्यम से हम प्रोफाइल पिक्चर के स्क्रीनशॉट लेने पर भी नियंत्रण लगा सकेंगे।


फेसबुक पर कुछ अन्य फीचर भी लांच किए जाएंगे जो आपकी प्राइवेसी को और सुरक्षित करेंगे। इनमें ऐसा फीचर भी होगा, जिससे आपकी फ्रेंडलिस्ट में मौजूद न रहने वाला शख्स खुद को या फिर किसी और आपके फोटो में टैग नहीं कर सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed