काम की बात: अब Google आपको पढ़ाएगा मैथ, एक क्लिक में सोल्व होंगे त्रिकोणमिति, कैलकुलस के सवाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 01 Nov 2023 04:51 PM IST
सार

अब आप Google से ही अपने त्रिकोणमिति, कैलकुलस और ज्यामिति के सवालों को हल कर सकते हैं। आसान भाषा में कहें तो गूगल अब आपका मैथ टीचर हो गया है जो 24 घंटे आपके डाउट को क्लियर करेगा। Google ने अपने ब्लॉग में कहा है कि वह सर्च रिजल्ट में ही मैथ के सवाल को हल करने के स्टेप बाय स्टेप तरीके बताएगा।

विज्ञापन
Now Google Search can now help to solve trigonometry calculus and geometry questions
google lens math - फोटो : google

    विस्तार

    अभी तक आप गूगल का इस्तेमाल वेब ब्राउजिंग और तमाम तरह की जानकारी को हासिल करने के लिए कर रहे हैं, लेकिन यदि हम कहें कि Google अब मैथ्स के कठिन सवालों को भी सेकेंडों में हल कर सकता है? आप भले ही यकीन ना करें लेकिन यही सच है कि अब आप Google से ही अपने त्रिकोणमिति, कैलकुलस और ज्यामिति के सवालों को हल कर सकते हैं। आसान भाषा में कहें तो गूगल अब आपका मैथ टीचर हो गया है जो 24 घंटे आपके डाउट को क्लियर करेगा।

    Google ने अपने ब्लॉग में कहा है कि वह सर्च रिजल्ट में ही मैथ के सवाल को हल करने के स्टेप बाय स्टेप तरीके बताएगा। इसके लिए गूगल सर्च बार में सवाल को टाइप करना होगा। गूगल ने यह भी कहा है कि यदि आप सवाल टाइप नहीं करना चाहते हैं तो गूगल लेंस से उसकी फोटो क्लिक करके उसका हल निकाल सकते हैं।

    विज्ञापन

    ब्लॉग के मुताबिक गूगल का यह फीचर फिलहाल वेब सर्च वर्जन पर उपलब्ध है लेकिन जल्द ही इसे मोबाइल यूजर्स के लिए भी जारी किया जाएगा। आपको बता दें कि गूगल अपने सर्च रिजल्ट को बेहतर बनाने के लिए अपने लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLMs) पर लगातार काम कर रहा है ताकि यूजर्स को सटीक रिजल्ट दिया जा सके।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह दिलचस्प है कि Google अपने AI के माध्यम से छात्रों की मदद करना चाहता है और ज्यामितीय कोण की तस्वीर खींचने के लिए लेंस का सपोर्ट दे रहा है। ऐसे में बच्चे अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल पढ़ाई में भी कर सकेंगे, हालांकि बच्चों को अपनी पढ़ाई के लिए गूगल और इंटरनेट पर पूरी तरह से आश्रित नहीं रहना चाहिए।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें