अब भीतरी रोगों की पहचान करना होगा आसान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से 3डी में बदली जा सकेंगी 2डी इमेज

विश्व में तकनीक रोज नए-नए आयाम छू रही है। तकनीक के जरिए कई लोगों की जिंदगी संवर रही है। अब यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के शोधकर्ताओं की टीम ने एक ऐसी टेक्नोलॉजी तैयारी की है जिसके जरिए 2डी इमेज को 3डी में बदला जा सकेगा। यह शरीर के भीतर की गतिविधियों और रोगों की सटीक पहचान के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाला है।
2डी इमेज 3डी में बदलने को लेकर वरिष्ठ वैज्ञानिक आयडोगन ओजकन ने कहा कि 3डी इमेज के जरिए शरीर में मौजूद हानिकारक तत्वों को आसानी से पहचाना जा सकेगा। यह तकनीक बहुत ही फायदेमंद साबित होने वाली है। इसके जरिए वैज्ञानिकों को कोशिकाओं को ठीक करने में मदद मिलेगी जो विशेष प्रकाश डालने पर चमकती हैं।
कई बार कोशिकाओं में अधिक वृद्धि और बदलाव के कारण 2डी कैमरे से इसकी पहचान नहीं हो पाती है। साथ ही शरीर के भीतर कोशिकाओं में होने वाले बदलावों के कारण गंभीर बीमारी होने का भी खतरा हमेशा रहता है।
शौधकर्ताओं का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल से माइक्रोस्कोप में लगे कैमरे को 3डी में बदला जा सकता है। इससे आंतों की हर एंगल की पहचान संभव है। साथ ही कोशिकाओं की पहचान आसानी से की जा सकेगी। इससे इलाज को और प्रभावी बनाया जा सकेगा।
शोधकर्ता नेचर मैथड्स का कहना है कि 'डीप-जेड' फ्रेमवर्क में ऐसी क्षमताएं हैं जो इमेज की कमियों को ठीक कर सकता है। वहीं, माइक्रोस्कोप से 2डी इमेज को 3डी इमेज में बदला जा सकता है। उनका मानना है कि माइक्रोस्कोपी के जरिए बेहतर इलाज संभव है।
- Twitter पर भारतीय भाषाओं में हिंदी बनी नंबर वन, नॉन-इंग्लिश ट्वीट्स की संख्या 40 फीसदी के पार
- Twitter जल्द जारी करेगा नया नियम, फीडबैक देकर रोक सकेंगे फर्जी ट्वीट
- वोडाफोन ने शानदार डाटा प्लान किया पेश, यूजर्स को मिलेगा प्रतिदिन 3GB डाटा
- एंड्रॉयड स्मार्टफोन की बैटरी खत्म कर रहा है WhatsApp, इस फोन के यूजर्स सबसे ज्यादा परेशान