Nothing Phone: भारत में अपना पहला एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर खोलेगा नथिंग, फोन भी होने वाला है लॉन्च

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 10 Jul 2023 06:20 PM IST
सार

भारत में नथिंग का पहला एक्सक्लूसिव कस्टमर सर्विस सेंटर अगस्त में बेंगलुरु में खोला जाएगा और यह यूजर्स के लिए ग्राहक सहायता और बिक्री के बाद की सर्विस प्रदान करेगा।

Nothing Exclusive Service Centre to Open in India in August at Bengaluru Five More to Open Later
Nothing Phone - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    नथिंग फोन 2 भारत समेत ग्लोबल मार्केट में 11 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। अपनी आधिकारिक शुरुआत से ठीक एक दिन पहले कार्ल पेई की कंपनी ने भारत में अपना पहला एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर खोलने की घोषणा कर दी है। अगले महीने कर्नाटक के बेंगलुरु में नथिंग सर्विस सेंटर खोला जाएगा। नथिंग का लक्ष्य इस साल के अंत तक पांच और 2024 तक 20 सर्विस सेंटर लॉन्च करने का है। एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर द्वारा नथिंग ग्राहकों के लिए समय-समय पर सर्विस कैंप भी पेश करेगी। इसके अलावा, ग्राहक इन केंद्रों पर एक्सेसरीज और एक्सीडेंटल केयर पैक के साथ-साथ वारंटी अपग्रेड पैक भी खरीद सकते हैं।

    भारत में नथिंग का पहला एक्सक्लूसिव कस्टमर सर्विस सेंटर अगस्त में बेंगलुरु में खोला जाएगा और यह यूजर्स के लिए ग्राहक सहायता और बिक्री के बाद की सर्विस प्रदान करेगा। कंपनी आने वाले समय में और भी सेंटर केंद्र खोलने वाली है। जुलाई के अंत तक कंपनी का लक्ष्य देश भर में 19,000 पिन कोड तक अपनी सर्विस सेंटर की संख्या को 230 से बढ़ाकर 300 से अधिक करने का है।

    कंपनी ने कहा कि 2023 तक पांच शहरों में पांच एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर स्थापित किए जाने की योजना है। इसके अलावा, इसका लक्ष्य अगले वर्ष शहरों में 20 और एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर जोड़ने का है। ये केंद्र नथिंग ग्राहकों के लिए सर्विस कैंप की मेजबानी करेंगे और एक्सेसरीज, एक्सीडेंट/लिक्विड डैमेज के लिए केयर पैक और वारंटी अपग्रेड पैक ऑफर करेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें