Netflix में निकली नौकरी, सात करोड़ रुपये है सैलरी, जानें योग्यता क्या चाहिए

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 01 Aug 2023 11:31 AM IST
सार

प्रोडक्ट मैनेजर-मशीन लर्निंग के पोस्ट के लिए कंपनी 3,00,000 से 9,00,000 डॉलर की सैलेरी देगी और यह पोस्ट नेटफ्लिक्स के लॉस गैटोस, कैलिफोर्निया, हेडक्वार्टर या वेस्ट कोस्ट में रिमोट मोड के लिए होगी। आप अभी इस पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Netflix jobs OTT platform offers more than Rs 7 crore for Artificial Intelligence product manager post
netflix - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    ऑन डिमांड वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस देने वाली कंपनी Netflix में नौकरी के लिए वैकेंसी निकली है। Netflix ने अपने प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस प्रोडक्ट मैनेजर की हायरिंग कर रहा है। इस पोस्ट का आधिकारिक नाम प्रोडक्ट मैनेजर-मशीन लर्निंग प्लेटफॉर्म है।

    प्रोडक्ट मैनेजर-मशीन लर्निंग के पोस्ट के लिए कंपनी 3,00,000 से 9,00,000 डॉलर की सैलेरी देगी और यह पोस्ट नेटफ्लिक्स के लॉस गैटोस, कैलिफोर्निया, हेडक्वार्टर या वेस्ट कोस्ट में रिमोट मोड के लिए होगी। आप अभी इस पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

    Netflix में प्रोडक्ट मैनेजर की पोस्ट पर काम करने वाले कर्मचारी को Netflix के सभी बिजनेस में AI का इस्तेमाल करना शामिल होगा, जिसमें कंटेंट एक्यूशन और पर्सनलाइजेशन, यूजर्स रिकमेंडेशन आदि शामिल हैं। बता दें कि नेटफ्लिक्स के यूजर्स 190 से अधिक देशों में हैं जिनकी संख्या करीब 230 मिलियन से भी अधिक है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें