मोबाइल चोरों की नाक में दम कर देगी यह तकनीक, फोन चोरी होने का नहीं रहेगा खतरा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 18 Jun 2019 11:52 AM IST
Mobile phone anti-theft system could make phones too slippery to steal,Ericsson File patent
steal mobile - फोटो : NewsBytes

    देश हो या विदेश हर जगह मोबाइल चोरी की घटनाएं बढ़ गईं हैं। आए दिन रिपोर्ट सामने आती है कि फलां आदमी का फोन चोरी हो गया, लेकिन अब एक नई तकनीक आ रही है जिसके बाद मोबाइल चोरी करना चोरों के लिए मुसीबत बन जाएगा। स्वीडन की कंपनी एरिक्सन ने एक शानदार तकनीक के पेटेंट के लिए आवेदन किया है।

    इस तकनीक के आ जाने के बाद जैसी ही कोई आपके फोन को जेब से निकालेगा तो वह इतनी तेजी से वाइब्रेट करेगा कि उसे पकड़ना मुश्किल हो जाएगा। साथ ही फोन की बॉडी भी कुछ देर के लिए चिकनी हो जाएगी। ऐसे में फोन को हाथ से पकड़ना भी मुश्किल हो जाएगा।

    ये भी पढ़ेंः Xiaomi 30 हजार रुपये में लाएगी ‘दुनिया का सबसे फास्ट फोन’, जारी किया टीजर

    रिपोर्ट के मुताबिक एरिक्सन ने अपनी इस तकनीक के पेटेंट के लिए इसी साल फरवरी में आवेदन किया है। वहीं पेटेंट मिलने के साथ ही कंपनी इस पर काम करना शुरू कर देगी। इसके बाद इस तकनीक का इस्तेमाल स्मार्टफोन में किया जाएगा। इस तकनीक में फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक पहचानने के लिए ऑप्टिकल सेंसर्स लगे होंगे। इसमें एक लो फ्रिक्शन मोड भी होगा जिसकी मदज से दिल की धड़कनों से पता लगाया जा सकेगा कि फोन किसका है।

    बता दें कि जब साल 2011 में एपल ने आईफोन में एक्टिवेशन लॉक का फीचर दिया था, उस दौरान लंदन में आईफोन की चोरी की घटनाओं में 24 प्रतिशत तक की और सैन फ्रांसिस्को में 38 फीसदी तक की कमी आई थी। इस फीचर के जरिए आईफोन को दूर से ही लॉक किया जा सकता है और उसमें मौजूदा डाटा को क्लाउड पर स्टोर करके डिलीट किया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें