Microsoft: माइक्रोसॉफ्ट ने गेमिंग के लिए भी लॉन्च किया Copilot, चुटकियों मे होगा गेम सेटअप
खिलाड़ियों को Copilot for Gaming के काम करने के तरीके पर पूरा नियंत्रण मिलेगा और यह सुविधा पूरी तरह से वैकल्पिक (ऑप्शनल) होगी। इसे पहले Xbox Insider Program के तहत मोबाइल पर लॉन्च किया जाएगा, और बाद में अन्य डिवाइसेस पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

विस्तार
Microsoft ने गेमिंग की दुनिया में एक नया AI-असिस्टेंट Copilot for Gaming पेश किया है, जो Xbox गेमर्स को स्मार्ट अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह AI-आधारित असिस्टेंट गेमर्स का समय बचाने में मदद करेगा, गेम ट्यूटोरियल खोजने, इन-गेम सहायता प्रदान करने और गेम इंस्टॉल या अपडेट करने जैसे कार्यों को आसान बनाएगा।
Xbox के Gaming AI डिवीजन की कॉर्पोरेट उपाध्यक्ष फातिमा कर्दार के अनुसार, Copilot for Gaming गेमर्स को गेम सेटअप करने, नए गेम्स की सिफारिश देने, इन-गेम सहायता प्रदान करने और सोशल कनेक्शन बनाने में मदद करेगा। यह फीचर खिलाड़ियों की गेमिंग आदतों और प्राथमिकताओं के अनुसार अनुकूलित अनुभव प्रदान करेगा।
Copilot for Gaming के जरिए खिलाड़ी सामान्य भाषा में कमांड देकर गेम इंस्टॉल कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, यदि कोई कहता है, "मुझे Age of Empires फिर से खेलना है, क्या तुम इसे इंस्टॉल कर सकते हो?", तो Copilot इसे Xbox पर डाउनलोड करना शुरू कर देगा। इसके अलावा, खिलाड़ी अपने गेम की प्रोग्रेस समरी प्राप्त कर सकते हैं और गेम अपडेट की जांच भी कर सकते हैं।
- Android 16 Beta 3: पिक्सल फोन के लिए गूगल ने जारी किया तीसरा बीटा अपडेट, जानें इसमें क्या है नया
- Holi Offer: 14 महीने का वैधता वाला शानदार प्रीपेड प्लान
- Tech Tips: अपने फोन और गैजेट से ऐसे हटाएं होली का रंग, बड़े काम के हैं ये तरीके
- Tech Gyan: स्मार्टफोन में कितने सेंसर होते हैं और उनका क्या काम होता है? विस्तार से जानें