Microsoft: माइक्रोसॉफ्ट बना रहा नया रिजनिंग एआई मॉडल, OpenAI से होगी सीधी टक्कर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 10 Mar 2025 10:38 AM IST
सार

Microsoft 365 Copilot के लिए आंतरिक और तृतीय-पक्ष AI मॉडल जोड़ने पर काम कर रहा है, जिससे वह OpenAI की तकनीक पर निर्भरता कम कर सके और लागत घटा सके। जब माइक्रोसॉफ्ट ने 365 Copilot को 2023 में लॉन्च किया था, तो इसका मुख्य आकर्षण यह था कि यह OpenAI के GPT-4 मॉडल पर आधारित था।

Microsoft Said to Be Developing AI Reasoning Models to Compete With OpenAI Details in hindi
microsoft ai model - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    माइक्रोसॉफ्ट अपने इन-हाउस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रीजनिंग मॉडल्स को तैयार कर रहा है ताकि वह OpenAI को टक्कर दे सके और इन्हें डेवलपर्स को बेचने की योजना बना रहा है। यह जानकारी द इंफॉर्मेशन की एक रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार माइक्रोसॉफ्ट, जो OpenAI का प्रमुख समर्थक और निवेशक भी है, xAI, Meta और DeepSeek के मॉडलों का परीक्षण कर रहा है। माइक्रोसॉफ्ट इन्हें अपने Copilot में OpenAI के संभावित प्रतिद्वंदी के रूप में देख रहा है।

    माइक्रोसॉफ्ट, OpenAI पर अपनी निर्भरता को कम करने की कोशिश कर रहा है, जबकि OpenAI के साथ शुरुआती साझेदारी ने कंपनी को AI की प्रतिस्पर्धा में एक अग्रणी स्थान दिलाया था।

    दिसंबर में एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि माइक्रोसॉफ्ट अपने प्रमुख उत्पाद Microsoft 365 Copilot के लिए आंतरिक और तृतीय-पक्ष AI मॉडल जोड़ने पर काम कर रहा है, जिससे वह OpenAI की तकनीक पर निर्भरता कम कर सके और लागत घटा सके। जब माइक्रोसॉफ्ट ने 365 Copilot को 2023 में लॉन्च किया था, तो इसका मुख्य आकर्षण यह था कि यह OpenAI के GPT-4 मॉडल पर आधारित था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें