Satya Nadela: माइक्रोसॉफ्ट की एक भूल बनी Google की सबसे बड़ी ताकत, सीईओ सत्य नडेला ने राज से उठाया पर्दा

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Mon, 24 Feb 2025 05:42 PM IST
सार

Microsoft CEO Satya Nadella: माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला हाल ही में एक यूट्यूब पॉडकास्ट में शामिल हुए थे, जिसमें उन्होंने सर्च इंजन की दुनिया में माइक्रोसॉफ्ट की नाकामी के राज से पर्दा उठाया।

विज्ञापन
Microsoft One Mistake Becomes Strength For Google Admits CEO Satya Nadela In A Podcast
Satya Nadella - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Google Vs Microsoft:

    इस समय गूगल दुनिया का सबसे बड़ा और यूजर्स की संख्या के हिसाब से सबसे पॉपुलर सर्च इंजन है। आज दुनियाभर के करोड़ों कंप्यूटर और मोबाइल डिवाइसेज पर गूगल सर्च इंजन का इस्तेमाल किया जा रहा है। कंपनी की वेब और मोबाइल सर्च इंजन में तगड़ी पैठ है। लेकिन गूगल की इस सफलता की वजह माइक्रोसॉफट की एक बड़ी चूक थी, जिसका मलाल माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला को आजतक है। हाल ही में नडेला ने एक इंटरव्यू में इस बड़ी गलती का जिक्र किया।

    गूगल ने उठाया माइक्रोसॉफट की गलती का फायदा

    Microsoft
    Microsoft - फोटो : Adobe Stock

    माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला हाल ही में यूट्यूबर द्वारकेश पटेल के एक पॉडकास्ट में शामिल हुए थे, जिसमें उन्होंने सर्च इंजन पर गूगल के एकाधिकार को लेकर एक बड़े राज से पर्दा उठाया। नडेला ने कहा, "हम (माइक्रोसॉफ्ट) वेब पर सबसे बड़ा बिजनेस मॉडल नहीं बन पाए, क्योंकि हम सभी ने यह मान लिया था कि वेब केवल डिस्ट्रिब्यूशन के लिए है।' सत्य नडेला ने कहा कि इस गलती के कारण ही आज सर्च इंजन में गूगल उनसे आगे निकल गया और इसका मलाल उन्हें आज भी है।

    विज्ञापन

    बिजनेस मॉडल को आंकने में हुए नाकाम

    Microsoft
    Microsoft - फोटो : Adobe Stock

    माइक्रोसॉफ्ट सीईओ ने कहा कि हमें लगा कि सर्च मार्केट इतना वैल्यूएबल बिजनेस मॉडल नहीं बन पाएगा, जिसकी वजह से हमने इस पर ध्यान नहीं दिया। हमने वाकई में यह नहीं देखा कि गूगल इसमें हमसे अच्छा कर रहा है। नडेला ने कहा, "यह हमारे लिए एक बड़ी सीख है और हम आगे ऐसी कोई गलती नहीं करेंगे। कंपनियों को इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए कि कहां वैल्यू क्रिएशन होने की संभावना है।"

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सत्य नडेला ने आगे यह भी कहा कि बिजनेस मॉडल में होने वाले ये बदलाव आमतौर पर बड़े टेक्नोलॉजिकल एडवांसमेंट्स को न्यौता देते हैं। टेक्नोलॉजी के मुकाबले बिजनेस मॉडल को लगातार शिफ्ट करते रहना कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती भी है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें