IRCTC की तरह सरकार के आधिकारिक एजेंट बन सकते हैं मेक माय ट्रिप और यात्रा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 31 Jul 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
Make my trip and yatra become Private authorised travel agents soon
make my trip

    मेक माय ट्रिप और यात्रा जैसे ऑनलाइन प्राइवेट ट्रैवल पोर्टल जल्द ही सरकार के आधिकारिक एजेंट बन सकते हैं। सरकार का वाणिज्य विभाग इस तरह की थर्ड पार्टी ट्रैवल कंपनियों के साथ टिकट पर छूट और रद्द टिकटों के रिफंड के लिए बातचीत कर रहा है।

    इकोनॉमिक्स टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक एक अधिकारी ने कहा कि वे यात्रा और मेक माय ट्रिप जैसी थर्ड पार्टी कंपनियों के साथ गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) के तहत काम करने के लिए बात कर रहे हैं।

    विज्ञापन

    बता दें कि फिलहाल अशोक ट्रैवल और आईआरसीटीसी जैसी एजेंसियां सरकार के साथ काम कर रही हैं।वहीं सरकारी फ्लाइट टिकट की बुकिंग विमानन कंपनियों की साइट से होती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस मामले पर यात्रा के एक प्रवक्ता ने कहा, 'हमारी प्राथमिकता रहती है कि हम ग्राहकों को अधिक छूट दें और कैंसिल टिकट पर उचित रिफंड मिल सके। हम सरकार के साथ फिलहाल शुरुआती बातचीत कर रहे हैं और इस साझेदारी पर कुछ ज्यादा नहीं कह सकते।' वहीं मेक माय ट्रिप के प्रवक्ता ने फिलहाल कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें