LPG Vs Induction: एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के बीच इंडक्शन चूल्हा बना सहारा, जानिए किसमें खाना बनाना है किफायती
LPG Vs Induction Cooktop:
भारत में रसोई गैस लंबे समय से खाना पकाने का मुख्य साधन रही है, लेकिन बढ़ती कीमतों और सप्लाई को लेकर चिंताओं के बीच अब इंडक्शन कुकटॉप एक विकल्प बनकर उभरा है। सवाल यह है कि LPG और इंडक्शन में से कौन ज्यादा किफायती है।

विस्तार
भारत में लंबे समय से एलपीजी (LPG) को घरेलू रसोई के मुख्य ईंधन के रूप में बढ़ावा दिया जाता रहा है। सरकार की कई योजनाओं के जरिए गैस कनेक्शन को घर-घर तक पहुंचाया गया है। हालांकि हाल के समय में मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण गैस की सप्लाई और कीमतों को लेकर चिंता बढ़ी है। ऐसे में कई लोग खाना पकाने के दूसरे विकल्पों पर विचार कर रहे हैं, जिनमें इंडक्शन कुकटॉप एक प्रमुख विकल्प बनकर सामने आया है।
हालांकि, कई लोगों के मन में सवाल है कि इंडक्शन में खाना पकाना रसोई गैस से सस्ता है या महंगा? आइए जानते हैं किसमें खाना पकाना ज्यादा किफायती होता है।
LPG में खाना बनाने का खर्च
भारत में ज्यादातर घरों में रसोई गैस यानी एलपीजी का उपयोग होता है। एक घरेलू सिलिंडर में 14.2 किलो गैस होती है। अगल-अलग शहरों में LPG सिलेंडर की कीमत 900 से 1100 रुपये तक होती है। अगर परिवार में 4 लोग हैं तो आमतौर पर एक सिलेंडर 25-30 दिन तक चल जाता है। इस हिसाब से देखा जाए तो रसोई गैस का खर्च महीने में 1000 रुपये के आसपास आता है।

इंडक्शन कुकटॉप से खाना बनाने का खर्च
अब सवाल ये है कि इंडक्शन का उपयोग करने पर महीने में कितने रुपये की बिजली बिल आएगी? ज्यादातर इंडक्शन कुकटॉप 1800 से 2000 वॉट के पावर रेंज में आते हैं। इसका मतलब ये है कि यदि एक घंटे चलाया तो 2 यूनिट बिजली खर्च होगी। मान लीजिए कि हर दिन खाना बनाने में 4 यूनिट बिजली खर्च हो सकती है। अगर बिजली की कीमत प्रति यूनिट 7-8 रुपये है तो इंडक्शन चलाने पर महीने में 800-900 रुपये का खर्च आएगा। इस हिसाब से कई मामलों में इंडक्शन थोड़ा सस्ता पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: LPG की कमी में इंडक्शन चूल्हा बनेगा सहारा, खरीदने से पहले जान लें कुछ जरूरी बातें
इंडक्शन चलाने के फायदे
इंडक्शन चलाने के कई फायदे हैं। इंडक्शन गैस से नहीं चलता इसलिए इसमें गैस लीकेज से आग लगने का खतरा भी नहीं रहता। इसके साथ ही इंडक्शन को साफ करना भी आसान होता है। इंडक्शन में खाना गैस के मुकाबले तेजी से बनता है, इससे आपका समय भी बचता है।
इंडक्शन गैस स्टोव के जैसे गर्मी भी नहीं फेंकता है, जिसके चलते गर्मियों के मौसम में इसका इस्तेमाल आसान होता है। इसपर खाना बनाना कई तरह से सुविधाजनक है।
- Samsung: सैमसंग के गैलेक्सी फोन में मिलेगा सैटेलाइट कम्युनिकेशन सपोर्ट, नेटवर्क न होने पर भी भेज सकेंगे मैसेज
- WhatsApp: 13 साल से कम उम्र के बच्चों लिए व्हाट्सएप लाएगा नया फीचर, माता-पिता के पास होगा अकाउंट का कंट्रोल
- Vivo Y51 Pro 5G हुआ लॉन्च: 7200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया फोन
- Apple: टिम कुक ने खोला एपल की कामयाबी का राज, कहा- 'हमारी नकल करना नामुमकिन, हम सबसे अलग हैं'