Windows में आया खतरनाक बग, किसी भी वक्त हैक हो सकता है आपका प्रिंटर

यदि आपके पास भी ऐसा कोई लैपटॉप या कंप्यूटर में जिसमें विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम है और उससे कोई प्रिंटर जुड़ा हुआ है तो आपके लिए बड़ी खबर है। आपका प्रिंटर किसी भी वक्त हैक हो सकता है। गौर करने वाली बात यह है इतने बड़े बग को फिक्स करने के लिए अभी तक कोई टाइमलाइन नहीं बताई गई है।
विंडोज के इस बग के बारे में ब्लिपिंग कंप्यूटर ने जानकारी दी है जो कि एक वेबसाइट है। रिपोर्ट में शोधकर्ताओं के हवाले से कहा गया है कि विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम में एक बग है जिसकी वजह से आपका प्रिंटर किसी भी वक्त हाईजैक हो सकता है।
ये भी पढ़ें: Intel पर हुआ साइबर अटैक, 20GB डाटा में लगी सेंध
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बग का फायदा उठाकर हैकर आपके प्राइवेट नेटवर्क में सेंध लगा सकता है। विंडोज के इस बग का सीधा संबंध विंडोज प्रिंट स्पूलर के साथ है जो कि प्रिंटिंग प्रोसेस को मैनेज करता है।
इस बग का नाम CVE-2020-1048 बताया जा रहा है। इसकी जानकारी सेफब्रीच लैब्स के रिसर्चर पेलेग हैदर और टोमर बार ने दी है। उनका कहना है कि इस बग को फिक्स करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने इसी साल मई में एक अपडेट जारी किया था लेकिन उसमें एक लूपहोल रह गया जिसकी वजह से अभी भी खतरा बरकरार है।
इस बग को लेकर माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि वह जल्द ही अपडेट जारी करेगा हालांकि इसकी कोई तय तारीख नहीं बताई गई है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि 11 अगस्त को अपडेट जारी होगा।
- Qualcomm के प्रोसेसर में बड़ी गड़बड़ी, 300 करोड़ से अधिक मोबाइल पर हैकिंग का खतरा
- IEB-62 BT Review: कैसा है आईटेल का पहला 1,199 रुपये वाला वायरलेस नेकबैंड?
- ताइवान की इस कंपनी ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन, 8,900 रुपये है शुरुआती कीमत!
- आत्मनिर्भर भारत एप चैलेंज: विजेताओं की हुई घोषणा, Chingari को मिला बेस्ट एप का अवार्ड