Mobile Blast: केरल में युवक की जेब में फटा मोबाइल, गंभीर रूप से घायल, कहीं आप तो नहीं कर रहे यह गलती

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 09 May 2023 08:07 PM IST
सार

युवक ने यह फोन दो साल पहले खरीदा था। फोन या बैटरी के साथ कोई अन्य समस्या नहीं थी। जींस की जेब में रखते ही अचानक से फोन में विस्फोट (Mobile Blast) हो गया।

Kerala youth injured after mobile phone blast in his jeans pocket how to safe from mobile explodes
Mobile Blast - फोटो : iStock

    विस्तार

    आजकल स्मार्टफोन में आग लगने और ब्लास्ट होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में मोबाइल पर वीडियो देखते समय ब्लास्ट से आठ साल की बच्ची की मौत हो गई थी। अब केरल में युवक की जेब में मोबाइल ब्लास्ट का मामला सामने आया है। विस्फोट से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना केरल के कोझिकोड की बताई जा रही है।

    युवक की पहचान भारतीय रेलवे में संविदा कर्मचारी हरिस रहमान के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सुबह सात बजे उस समय हुई जब वह अपने कार्यालय पहुंचा था। वह फोन अपने जींस की जेब में रख रहा था कि अचानक उसमें विस्फोट हो गया। उसकी जींस में आग लग गई और उसकी जांघों और निचले पैर में चोटें आईं हैं।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक ने यह फोन दो साल पहले खरीदा था। फोन या बैटरी के साथ कोई अन्य समस्या नहीं थी। पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है। हरिस ने मोबाइल फोन कंपनी के खिलाफ उपभोक्ता अदालत में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।

    बता दें कि पिछले महीने त्रिशूर में मोबाइल फोन फटने से आठ साल की एक बच्ची की मौत हो गई थी। हादसा उस समय हुआ था जब एक तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली एक आठ वर्षीय छात्रा मोबाइल पर वीडियो देख रही थी। फोन बच्ची के हाथ में जोरदार धमाके से फटा और बच्ची की मौत हो गई।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें