Jio समर सरप्राइज, जानें क्या है पूरा ऑफर ?

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 07 Apr 2017 12:49 PM IST
विज्ञापन
jio summer surprise offer everythings you need to know
जियो

    जियो ने 31 मार्च की रात को अपने यूजर्स को शानदार तोहफा देते हुए प्राइम मेंबरशिप लेने की आखिरी तारीख 15 अप्रैल तक कर दी। कई यूजर्स को यह ऑफर अप्रैल फूल भी लगा, लेकिन जब इसकी सच्चाई पता चली तो जियो यूजर्स खुशी के मारे झूम उठे।

    जियो नें प्राइम मेंबरशिप की तारीख बढ़ाने के साथ ही अपने यूजर्स को समर सरप्राइज का तोहफा दिया। आखिर क्या है ये समर सरप्राइज और किसके लिए है ये प्लान, यूजर्स को मिलेगा कितना फायदा। चलिए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब।

    विज्ञापन

    क्या है समर सरप्राइज प्लान ?

    जियो
    जियो

    पहली बात यह कि यह प्लान सभी यूजर्स के लिए नहीं है। समर सरप्राइज सिर्फ जियो के प्राइम मेंबर के लिए ही है। जियो के जो भी ग्राहक 15 अप्रैल से पहले प्राइम की मेंबरशिप लेते हैं और पहला रिचार्ज 303 का कराते हैं तो उन्हें समर सरप्राइज ऑफर मिलेगा जिसके तहत अगले तीन महीने तक उन्हें रोज 1 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, मैसेज और रोमिंग फ्री मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यहां भी डाटा यूज की लिमिट रोज 1 जीबी ही होगी। जुलाई तक यह ऑफर प्राइम मेंबर को मिलेगा। उसके बाद उनका टैरिफ प्लान शुरू होगा। इसके अलावा जो यूजर्स 31 मार्च कर जियो की प्राइम मेंबरशिप यानी 99 रुपये के रिचार्ज के साथ 303 रुपये का रिचार्ज करा चुके हैं उन्हें भी जुलाई तक समर सरप्राइज ऑफर का फायदा मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें